Trading Strategy : बाजार में किसी भी रैली के लिए बैंकों का चलना जरूरी, लार्ज कैप आईटी शेयरों से रहें दूर

Trading Strategy : निफ्टी ने आज ठीक 23,150 के गैप को फिल किया। हालांकि सुबह की आशंका से ज्यादा गिरावट आई। बैंक निफ्टी ने फिर से 52,800 का लो बचाया है। बाजार में किसी भी रैली के लिए बैंकों का चलना जरूरी है। IT पर एक बार फिर ऊपरी स्तरों पर शायद लोग फंसे हैं

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 2:45 PM
Trading Strategy : निफ्टी ने आज ठीक 23,150 के गैप को फिल किया। हालांकि सुबह की आशंका से ज्यादा गिरावट आई। बैंक निफ्टी ने फिर से 52,800 का लो बचाया है

Trading Strategy : मई का निचला स्तर तोड़ने के बाद बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा रिकवर होकर 23350 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी करीब 800 अंक सुधरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी थोड़ा सुधार हुआ है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी थोड़ा ठंडा पड़ा है। एक्सेंचर (ACCENTURE) के डाउनग्रेड से IT का सेंटिमेंट बिगड़ा है। तीन दिनों की तेजी के बाद आज आईटी में बड़ा एक्सिडेंट हुआ है। IT इंडेक्स करीब 5.5 फीसदी फिसला है। मार्च 2020 के बाद IT इंडेक्स में इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। IT में TCS 9% से ज्यादा टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। साथ ही LTM,विप्रो और कोफोर्ज भी 6 से 9% टूटे हैं।

IT के साथ ही कैपिटल मार्केट,रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल में भी तेज गिरावट आई है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो फीसदी फिसले हैं। साथ ही NBFCs,FMCG और सरकारी बैंक भी कमजोर हुए हैं। मलेशिया से सोलर ग्लास इंपोर्ट पर 5 साल के लिए CVD बढ़ने से रिन्युएबल एनर्जी शेयर भागे हैं। बोरोसिल रिन्यूएबल करीब 10 फीसदी दौड़ा है। ड्यूटी बढ़ने से घरेलू इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा। इससे कंपनियों के मार्जिन में तेज सुधार की उम्मीद है।

बाजार: गैप फिल हुआ


बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने आज आखिर 8 अप्रैल का गैप फिल किया और वहीं से रिकवरी आई। उम्मीद के मुताबिक बैंक निफ्टी ने रिकवरी को लीड किया। निफ्टी IT ने कल की पूरी रैली गंवा दी है। मिडकैप और स्मॉल कैप में आज बड़ी गिरावट है। बड़ा सवाल यह है कि क्या यह आज हरे निशान में बंद हो पाएंगे और अब क्या 23,150 निफ्टी की लक्ष्मण रेखा बनेगी?

बाजार: अब क्या?

निफ्टी ने आज ठीक 23,150 के गैप को फिल किया। हालांकि सुबह की आशंका से ज्यादा गिरावट आई। बैंक निफ्टी ने फिर से 52,800 का लो बचाया है। बाजार में किसी भी रैली के लिए बैंकों का चलना जरूरी है। IT पर एक बार फिर ऊपरी स्तरों पर शायद लोग फंसे हैं। लार्ज कैप IT में हमारा दूर रहने का नजरिया रहा है। कल भी यही नजरिया था कि लार्ज कैप IT से रैली में निकलें।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,150 पर सपोर्ट और 23,450-23,550 पर रेजिस्टेंस है। उधर बैंक निफ्टी ने आज फिर 53,000 का लेवल बचाया है। अब 55,000 तक की चाल भी संभव है। बस आज का लो नहीं टूटना चाहिए।

 

El Nino Effect : कमजोर मॉनसून से निपटने के लिए सरकार की तैयारी शुरू,क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बना

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।