Trading strategy for thursday: ओपनिंग बेल के पहले इन बातों का रखें ध्यान, मुनाफे के सौदे पकड़ना होगा आसान
Stock market trend : पिछले शुक्रवार से निफ्टी 50 इंडेक्स 23,500-24,000 की बड़ी रेंज के अंदर ही घूम रहा है। इस रेंज के किसी भी तरफ निर्णायक ब्रेकआउट बाजार की आगे की दिशा तय कर सकती है। जब तक ये दायरा नहीं टूटता है तब तक बाजार दिशाहीन बना रहेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 6:42 PM
Trade Setup: बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 24 दिसंबर को बढ़कर 0.94 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.84 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Nifty Trade Setup: 24 दिसंबर को बाजार पिछले दिन के रेंज के भीतर ही रहा। 26 दिसंबर को होने वाली मंथली F&O एक्सपायरी से पहले निफ्टी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि यहाँ एक और कारोबारी सत्र में 200-डे EMA (23,700) का बचाव करने में कामयाब रहा। वहीं, इंडिया VIX इस सप्ताह तेजी से गिरा। इसके अलावा, निफ्टी पिछले शुक्रवार (अहम सपोर्ट और रजिस्टेंस स्तर) से 23,500-24,000 की बड़े दायरे के भीतर कारोबर कर रहा है। इसके किसी भी तरफ एक निर्णायक ब्रेकआउट बाजार की आगे की दिशा तय कर सकता है। तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि 23,500 से नीचे का ब्रेक नवंबर के निचले स्तर (23,263) का टेस्ट कर सकता है। जबकि 24,000 से ऊपर की चाल 24,300 पर रजिस्टेंस का सामना कर सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 के लिए अहम स्तर (23,728)
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,690, 23,647, and 23,578
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,830, 23,873, and 23,943
निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर एक और कारोबारी सत्र में इनसाइड बार पैटर्न बनाया। जो सावधानी का संकेत है। निफ्टी 10, 20, 50 और 100-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे रहा जो एक नकारात्मक संकेत है। हालांकि यह 200-डे ईएमए से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। 38 पर मोमेंटम इंडिकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) निचले बैंड में रहा और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) नकारात्मक रुझान को बनाए रखते हुए ज़ीरो लाइन से नीचे बना रहा।
बैंक निफ्टी के लिए प्रमुख स्तर (51,233)
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस: 51,344, 51,402, और 51,495
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 51,157, 51,100, और 51,006
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस: 51,387, 51,864
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,660, 49,787
बैंक निफ्टी ने पिछले शुक्रवार के 1,000 अंकों (50,600-51,600) की व्यापक सीमा के भीतर रहकर, एक और कारोबारी सत्र में डेली चार्ट पर इनसाइड बार पैटर्न बनाया। इसके अलावा, इंडेक्स 200-डे ईएमए को छोड़कर सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (40.6 पर) निचले बैंड में रहा, और एमएसीडी ज़ीरो लाइन से नीचे फिसल गया। ये नकारात्मक संकेत है।
मंथली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.16 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,500 की स्ट्राइक पर 90.44 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 8.76 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
51,500 की स्ट्राइक पर 6.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाजार में फीयर इंडेक्स इंडिया VIX में गिरावट जारी रही और यह मंगलवार को 2.53 प्रतिशत गिरकर 13.18 पर आ गया, जो 13 दिसंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। इस गिरावट ने तेजड़ियों को राहत प्रदान की है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 24 दिसंबर को बढ़कर 0.94 पर रहा,जबकि पिछले सत्र में यह 0.84 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: RBL बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: बंधन बैंक, ग्रेन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।