Get App

Trading Strategy : रिलायंस की अगुवाई में बाजार में आई रिकवरी, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग प्लान

Trading Strategy : मार्केट दिग्गज रिलायंस की अगुवाई में बाजार में रिकवरी आई है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट रिकवर होकर 22550 के ऊपर आ गया है। प्राइस हाइक और त्योहारों से पहले कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में जबरदस्त मोमेंटम है। यह इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत दिख रहा है। क्रॉम्टन कंज्यूमर और ब्लू स्टार में अच्छी खरीदारी आई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 3:01 PM
Trading Strategy : रिलायंस की अगुवाई में बाजार में आई रिकवरी, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग प्लान
Trading Strategy : बाजार का टेक्सचर काफी खराब है। हर रैली में फंसे लोग बेचने आ जाते हैं और FIIs की बिकवाली इंडेक्स को नहीं चलने दे रही है

Trading Strategy : मार्केट दिग्गज रिलायंस की अगुवाई में बाजार में रिकवरी आई है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट रिकवर होकर 22550 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से करीब 500 अंको का सुधार हुआ है मिडकैप-स्मॉलकैप में भी रौनक लौटी है। लगभग 1943 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। 2119 शेयरों में गिरावट आई है और 194 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिव शेयरों में HDFC बैंक, हीरो मोटर्स, BSE लिमिटेड, ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ शामिल हैं।

कच्चे तेल में नरमी से बाजार में जोश है। क्रूड का भाव 101 डॉलर के करीब आ गया है। सेबी चेयरमैन से CNBC-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि CAS में बदलाव को लेकर बड़े पैमाने पर फीडबैक मिले हैं। आम निवेशकों के हित में फैसला लेंगे। 15 करोड़ नए निवेशकों को जागरूक बनाने के लिए खास कैंपेन लॉन्च किया गया है।

प्राइस हाइक और त्योहारों से पहले कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में जबरदस्त मोमेंटम है। यह इंडेक्स करीब 2 परसेंट मजबूत दिख रहा है। क्रॉम्टन कंज्यूमर और ब्लू स्टार में अच्छी खरीदारी आई है। कैपिटल मार्केट थीम भी चमकी है। लेकिन IT ऊपरी स्तरों से फिसला है।

बाजार: फिर वही दिक्कत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें