Trading Strategy : RBI पॉलिसी से फिर मिला बड़ा ट्रिगर, निफ्टी में 24800-24850 के ऊपर तूफानी कवरिंग मुमकिन

Trending Plan : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि RBI पॉलिसी से एक बार फिर बड़ा ट्रिगर मिला है। निफ्टी ने 8 दिनों के बाद Higher High और Higher Low बनाया है। RBI पॉलिसी के बाद बैंकों में भारी तेजी नजर आई है। पॉलिसी को सिर्फ हेडलाइंस के आधार पर ना देखें। ये मॉनिटरी पॉलिसी से ज्यादा है। ये वास्तव में एक बैंकिंग पॉलिसी है

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
RBI पॉलिसी से एक बार फिर बड़ा ट्रिगर मिला है। निफ्टी ने 8 दिनों के बाद Higher High और Higher Low बनाया है। RBI पॉलिसी के बाद बैंकों में भारी तेजी नजर आई है

Stock market :अच्छी क्रेडिट पॉलिसी ने बाजार में जोश भर दिया है। आज अक्टूबर सीरीज की दमदार शुरुआत हुई है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24800 के करीब दिख रहा है। वहीं, 700 प्वाइंट से ज्यादा के उछाल के साथ बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। नवरात्रि और GST कटौती के दम पर सितंबर में गाड़ियां जमकर बिकी हैं। M&M, HYUNDAI MOTOR और ESCORTS ने अनुमान से कहीं ज्यादा सेल्स दर्ज की है। अच्छे मॉनसून से ट्रैक्टर बिक्री 49% तक बढ़ी है। इधर डीमर्जर से पहले 4% से ज्यादा उछाल के साथ टाटा मोटर्स वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है।

सिटी की बुलिश रिपोर्ट से सन फार्मा करीब 2 फीसदी चला है। यह शेयर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल है। उधर दूसरी तिमाही में अच्छे अपडेट से HUDCO और IREDA भी 2-3 परसेंट मजबूत हुए हैं। इस बीच सेबी का एक बड़ा इन्वेस्टर सर्वे आया है। इससे पता चलता है कि सिर्फ 10% लोग मार्केट में पैसा लगा रहे हैं। 80% लोग फिक्स्ड रिटर्न वाले सेफ प्रोडक्ट पर भरोसा करते हैं। F&0 में सिर्फ 1 परसेंट लोग ट्रेडिंग करते हैं।

बुल्स ने RBI गवर्नर को कहा शुक्रिया


ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि RBI पॉलिसी से एक बार फिर बड़ा ट्रिगर मिला है। निफ्टी ने 8 दिनों के बाद Higher High और Higher Low बनाया है। RBI पॉलिसी के बाद बैंकों में भारी तेजी नजर आई है। पॉलिसी को सिर्फ हेडलाइंस के आधार पर ना देखें। ये मॉनिटरी पॉलिसी से ज्यादा है। ये वास्तव में एक बैंकिंग पॉलिसी है। पॉलिसी में बैंकों के लिए बेहद पॉजिटिव एलान किए गए है।

Vijayadashami Stocks : इस दशहरा इन शेयरों में है सुनहरा मौका, पोर्टफोलियो का अंधेरा करेंगे दूर

बाजार : आगे क्या ?

अनुज सिंघल ने कहा कि आज अगर दिन के शिखर पर बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव होगा। मार्केट में ट्रेंड रिवर्सल ऐसे ही आते हैं। अब आज के low के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग ट्राई करें। हो सकता है वापस 8-9 दिन का पॉजिटिव स्विंग मिले। बैंक निफ्टी में अब सबसे ज्यादा ट्रैक्शन है।

निफ्टी में 24,800-24,850 के ऊपर तूफानी कवरिंग आ सकती है। दिन के Low के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग हो जाएं। FIIs के रिकॉर्ड शॉर्ट् हैं, कवरिंग का ट्रिगर भी है। बैंक निफ्टी पर अपनी स्ट्रैटेजी बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसका आज का Low बचा तो 1000-2000 प्वाइंट की रैली संभव है। इसका अगला रजिस्टेंस 55,800-56,000 पर है।

शुक्रवार के लिए रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार के लिए लॉन्ग पोजीशन लेकर जाएं। आज ट्रेंड बदलने की शुरुआत हो सकती है। निफ्टी से ज्यादा बैंक निफ्टी मजबूत है। आज का निचला स्तर अब आपका SL होगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।