Trading Strategy : निफ्टी में लॉन्ग रहें, मंथ एंड कॉल्स को शिफ्ट कर अक्टूबर की पहले हफ्ते की कॉल्स पर लाएं

Trading Strategy :अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में Higher High और Higher Low का एक और दिन देखने को मिला है। लगातार तीसरे दिन Higher High और Higher Low बने हैं। सुबह भी हमारा नजरिया पॉजिटिव था। गिफ्ट निफ्टी निगेटिव था लेकिन हमने पॉजिटिव नजरिया लिया। निफ्टी अब 10 DEMA की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Strategy : निफ्टी के लिए 23,300-23,350 पर सपोर्ट और 23,500-23,550 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 56,200-56,300 पर सपोर्ट और 56,800-57,000 पर रेजिस्टेंस है

Trading Strategy : आज बाजार में तेजी का चौका लगा है। निफ्टी ने शतक लगाया है और 23400 के ऊपर दिख रहा है। RIL, ICICI BANK, HDFC BANK ने तेजी को लीड किया है। निफ्टी बैंक भी करीब 250 प्वाइंट ऊपर है। लेकिन मिडकैप पर थोड़ा दबाव है। स्मॉलकैप बिल्कुल फ्लैट है। फार्मा-हेल्थकेयर सेक्टर में जबरदस्त मोमेंटम है। मैनकाइंड फार्मा 5 फीसदी ऊपर है। FMCG और रियल्टी में भी रौनक है। लेकिन कैपिटल मार्केट और IT में दबाव है, पैरेंट कंपनी की दिक्कत की वजह से ऑरेकल 5 परसेंट तो BSE करीब 5 परसेंट टूटकर बने आज के एक्सिडेंट बने हैं।

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट फिसला। यह शेयर करीब 3 फीसदी नीचे है। ब्लॉक डील में 2 परसेंट इक्विटी ने हाथ बदले हैं। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 2468 करोड़ रुपए है। इंश्योरेंस स्पेस में अच्छी रौनक है। ICICI लोम्बार्ड करीब 3 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही SBI LIFE और HDFC LIFE में भी अच्छी तेजी है। EMS और सेमीकंडक्टर शेयरों में तेजी कायम है। CG पावर लगातार कमाल कर रहा है। ये करीब 2 परसेंट भागा है। उधर डिक्सन टेक भी 3 परसेंट मजबूत हुआ है।

बाजार: पॉजिटिव दिन


बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में Higher High और Higher Low का एक और दिन देखने को मिला है। लगातार तीसरे दिन Higher High और Higher Low बने हैं। सुबह भी हमारा नजरिया पॉजिटिव था। गिफ्ट निफ्टी निगेटिव था लेकिन हमने पॉजिटिव नजरिया लिया। निफ्टी अब 10 DEMA की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी 10 DEMA और 20 DEMA की तरफ बढ़ा है। HDFC बैंक, RIL और ITC ने जोश भरा है। कुछ चुनिंदा IT शेयरों ने दबाव बनाया है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों का रुख मिला-जुला है। Adv/Dec बराबर है। NSE IPO के आखिरी दिन कैपिटल मार्केट्स शेयरों पर दबाव है।

बाजार: अब क्या

एकदम सही वक्त पर CNBC-आवाज़ ने पॉजिटिव नजरिया लिया। हमारे दिए गए एंट्री लेव से निफ्टी अब 250 अंक ऊपर है और नजरिया यही है कि बाजार में HARD BOTTOM बना। अब ट्रेलिंग SL के साथ लॉन्ग रहना है। अब अपने ट्रेलिंग SL को 23,314 पर ले आएं (आज का Low) और सब ठीक रहा तो 23,500-23,800 के टारगेट हासिल होंगे। कच्चा तेल गिरावट के संकेत दिखा रहा है। ट्रंप के पास मिड टर्म पोल से पहले ज्यादा समय नहीं है। बाजार को उम्मीद है इसी हफ्ते शायद कुछ पॉजिटिव खबर मिलेगी। गुरुवार से हमने MONTH END CALLS लेने का नजरिया लिया था और अभी भी वो नजरिया कायम है। अब चाहें तो अपनी CALLS को Oct में शिफ्ट करें।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,300-23,350 पर सपोर्ट और 23,500-23,550 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 56,200-56,300 पर सपोर्ट और 56,800-57,000 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS रणनीति

निफ्टी में लॉन्ग रहें, SL को बढ़ाकर 23,315 पर लाएं। मंथ एंड कॉल्स को शिफ्ट कर अक्टूबर की पहले हफ्ते की कॉल्स पर लाएं। 23,350 तक की किसी भी गिरावट में पोजीशन जोड़ें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।