Trading Strategy : आज बाजार में तेजी का चौका लगा है। निफ्टी ने शतक लगाया है और 23400 के ऊपर दिख रहा है। RIL, ICICI BANK, HDFC BANK ने तेजी को लीड किया है। निफ्टी बैंक भी करीब 250 प्वाइंट ऊपर है। लेकिन मिडकैप पर थोड़ा दबाव है। स्मॉलकैप बिल्कुल फ्लैट है। फार्मा-हेल्थकेयर सेक्टर में जबरदस्त मोमेंटम है। मैनकाइंड फार्मा 5 फीसदी ऊपर है। FMCG और रियल्टी में भी रौनक है। लेकिन कैपिटल मार्केट और IT में दबाव है, पैरेंट कंपनी की दिक्कत की वजह से ऑरेकल 5 परसेंट तो BSE करीब 5 परसेंट टूटकर बने आज के एक्सिडेंट बने हैं।
