Trading strategy : बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल 10 बजे के आसपास निफ्टी 208 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 22605 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 765 अंक यानी 1.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,850 के आसपास कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस,कोटक महिंद्रा बैंक,एक्सिस बैंक,बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल शामिल हैं। वहीं,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़,कोल इंडिया,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ONGC और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को सबसे ज़्यादा फ़ायदा दिख रहा है।
मीडिया,एनर्जी,ऑयल एंड गैस और मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इनमें ऑटो,FMCG,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक,फार्मा और PSU बैंक 1-2% नीचे हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1-1% की गिरावट देखने को मिल रही है।
बाजार की आगे की चाल और आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22972-23086 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23241-23313/23346 पर है। इसके लिए पहला बेस 22466-22561 पर और अगला बड़ा बेस 22251-22323 पर है। जैसा कहा था 23166 के बाद 23000/22967 की ओर फिसला और 22967 के नीचे 22810 दिखा। FIIs कैश और F&O में भारी बिकवाली हुई, इंडेक्स में भारी शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट बढ़कर 2.79 लाख पर पहुंच गए।
क्रूड में तेज उछाल है। जियोपोलिटिकल टेंशन चरम पर है। RBI के एक्शन से रुपए में रिकवरी संभव है। 23000/23100 पर पहले कॉल राइटर्स,फिर 22500 पर काफी पुट राइटिंग है। एक्सपायरी के मद्देनजर सिर्फ निगटिव प्वाइंट हाल का निचला स्तर है। इसके नीचे 22000/21931 और 200WEMA की ओर एक नया निचला जोन संभव है। इसलिए रजिस्टेंस-1 के नीचे बिकवाली और उछाल में बिकवाली की राय होगी। बेस-1 पर शॉर्ट सौदों को चेक करें,इसके नीचे बेस-2 भी दिख सकता है। इंट्राडे बेसिस पर शॉर्ट करविंग सिर्फ पिछले क्लोज और रजिस्टेंस-1 के ऊपर ही संभव है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 52571-52847 पर और बड़ा रजिस्टेंस 53081-53388 पर है। इसके लिए पहला बेस 51650-51810 पर और बड़ा बेस 51110-51310 पर है। बिकवाली का ट्रेड अच्छे से काम कर रहा है, लेकिन आज बैंकों के लिए बड़ा निगेटिव है। सबसे पहले कच्चे की बात करें तो, यह सरकारी बैंकों के लिए बुरी तरह असर डालेगा। वहीं RBI ने बैंको को फॉरेक्स रिजर्व कम करने के लिए कहा है,जिससे गिरावट बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।