Trading strategy : बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल 10 बजे के आसपास निफ्टी 208 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 22605 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 765 अंक यानी 1.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 72,850 के आसपास कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियों में श्रीराम फाइनेंस,कोटक महिंद्रा बैंक,एक्सिस बैंक,बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल शामिल हैं। वहीं,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़,कोल इंडिया,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ONGC और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को सबसे ज़्यादा फ़ायदा दिख रहा है।
