Get App

Trading Strategy : कुछ दिनों तक इंडेक्स में सख्ती से इंट्राडे रहें, कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लेकर जाएं

Trading Strategy : सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले बुधवार की कैंडल अब तक टिकी हुई है। 3 दिनों से निफ्टी उसी दिन के हाई और लो के बीच में है। पिछले बुधवार का निचला स्तर 23,805 और हाई 24,300 था। 2 दिनों से निफ्टी का निचला स्तर करीब 24,000 रहा है। ऐसे में 24,000 पहला सपोर्ट और 23,800 फाइनल सपोर्ट है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 11:33 AM
Trading Strategy : कुछ दिनों तक इंडेक्स में सख्ती से इंट्राडे रहें, कोई भी पोजिशन बिना हेज के ना लेकर जाएं
Trading Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,950-24,050 पर और बड़ा सपोर्ट 23,800-23,850 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 23,950-24,000 है

Trading Strategy : बाजार में जोरदार तेजी लौटी है। निफ्टी 160 अंक उछलकर 24200 के ऊपर आ गया है। बैंक निफ्टी में 600 प्वाइंट का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी ठंडा पड़ा है। इसमें करीब 5% की गिरावट आई है। केमिकल,सरकारी बैंक और NBFCs में सबसे ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। NBFCs में 3 फीसदी की तेजी के साथ श्रीराम फाइनेंस और चोला फाइनेंस वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही रियल्टी और ऑटो में भी खरीदारी लौटी है। वहीं IT, मेटल और FMCG में हल्की नरमी देखने को मिल रही है।

निफ्टी में 23,800 और 24,300 की लड़ाई

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले बुधवार की कैंडल अब तक टिकी हुई है। 3 दिनों से निफ्टी उसी दिन के हाई और लो के बीच में है। पिछले बुधवार का निचला स्तर 23,805 और हाई 24,300 था। 2 दिनों से निफ्टी का निचला स्तर करीब 24,000 रहा है। ऐसे में 24,000 पहला सपोर्ट और 23,800 फाइनल सपोर्ट है। ट्रंप पलटे लेकिन इस बार कच्चा तेल नहीं गिरा है।

हमारे लिए सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर कच्चे तेल का ही है। हालांकि अब सब मान रहे हैं कि कच्चे तेल की रैली नहीं टिकेगी। कच्चा तेल फंडामेंटली कमजोर है और शायद वापस $75 के नीचे जाएगा। मगर जब तक $85 के ऊपर है,थोड़ी टेंशन तो रहेगी। FIIs की भी 2 दिनों से थोड़ी बिकवाली लौटी है। कल कैश में छोटी बिकवाली रही लेकिन फ्यूचर्स में बड़ी बिकवाली रही। डॉलर-रुपया हमारे लिए अभी भी सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में इंडेक्स में इंट्राडे रहें,स्टॉक स्पेसिफिक मौके खोजें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें