Get App

Trading Strategy : हर रोज मिल रहे 10-20% बड़े मूव वाले शेयर, इन्हीं में खोजें कमाई का मौका

Trading Strategy : बाजार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कल बाजार अच्छी खबर पर रैली नहीं टिका पाया और आज बुरी खबर पर गिरावट भी नहीं टिक पाई। इसका मतलब साफ है कि अभी हम रेंज में ही हैं। निफ्टी की बेसिक रेंज 23,800-24,200 है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 05, 2026 पर 3:11 PM
Trading Strategy : हर रोज मिल रहे 10-20% बड़े मूव वाले शेयर, इन्हीं में खोजें कमाई का मौका
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए सपोर्ट 23,800-23,900 पर है। अब बड़ी गिरावट 23,800 के नीचे ही आएगी

Trading Strategy : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24050 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी में भी रिकवरी दिखी है। हल्की बढ़त के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। डिफेंस और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे अच्छी खरीदारी आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़े हैं। नतीजों के बाद CAMS में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। वहीं, रियल्टी सबसे ज्यादा कमजोर दिख रहा है। यह इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा नीचे दिख रहा है। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल और तेल-गैस में भी गिरावट है। कच्चे तेल में उछाल और आयातकों की ओर से डॉलर डिमांड बढ़ने से रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। पहली बार एक डॉलर का भाव 95 रुपए 40 पैसे तक फिसला है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कल बाजार अच्छी खबर पर रैली नहीं टिका पाया और आज बुरी खबर पर गिरावट भी नहीं टिक पाई। इसका मतलब साफ है कि अभी हम रेंज में ही हैं। निफ्टी की बेसिक रेंज 23,800-24,200 है। बार-बार मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी आउटपरफॉर्मेंस हो रही है। मिडकैप और नेक्स्ट 50 इंडेक्स लाइफ हाई के काफी करीब हैं। निफ्टी नहीं चल पा रहा है, लेकिन सपोर्ट जरूर ले रहा है।

बाजार: अब क्या?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें