Trading Strategy : वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार ऑप्शन राइटर्स की रेंज में फंस गया है। निफ्टी करीब 60 अंक चढ़कर 25500 के पास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की खरीदारी नजर आ रही है। ऑटो शेयरों में दूसरे दिन भी रफ्तार में दिख रहे हैं। ऑटो इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। दो फीसदी की उछाल के साथ हीरो मोटो निफ्टी का टॉप गेनर बना है। मारुति, बजाज ऑटो और M&M में भी रौनक है। वहीं IT, FMCG, फार्मा और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी खरीदारी है। हालांकि सरकारी बैंकों में आज दबाव दिख रहा है।
