Get App

Trading Strategy :निफ्टी में अभी भी अपट्रेंड कायम, 24300 के नीचे जाने पर ही होगा ट्रेंड टूटने का रिस्क

Trading Strategy : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कहा कि बाजार आज गिरा है लेकिन उतना खराब नहीं,जितना निफ्टी दिखा रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में आज भी अच्छी तेजी दिख रही है। निफ्टी मुख्य रूप से IT की वजह से ही गिरा है। सुबह ही बात हो गयी थी कि आज IT भयंकर गिरेगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 3:16 PM
Trading Strategy :निफ्टी में अभी भी अपट्रेंड कायम, 24300 के नीचे जाने पर ही होगा ट्रेंड टूटने का रिस्क
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि नई लॉन्ग पोजिशन के लिए सपोर्ट जोन का इंतजार करें। निफ्टी के लिए 24,500-24,600 पर बड़ा रजिस्टेंस है

Trading Strategy : दोपहर के कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स नीचे ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी लगभग 24450 के स्तर पर है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स सपाट ट्रेड कर रहा है,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 1% की बढ़त है। निफ्टी में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में HCL टेक्नोलॉजीज़,टेक महिंद्रा,इन्फोसिस,TCS और M&M शामिल हैं,जबकि सबसे ज़्यादा फायदा कमाने वाले शेयरों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स,हिंदुस्तान यूनिलीवर,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,NTPC और Jio फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। सेक्टर्स की बात करें तो IT इंडेक्स में 4.5% की गिरावट है,प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.4% की गिरावट है,जबकि FMCG, मीडिया, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में 0.4-1% की बढ़त है।

बाजार: मिला-जुला दिन

बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कहा कि बाजार आज गिरा है लेकिन उतना खराब नहीं,जितना निफ्टी दिखा रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में आज भी अच्छी तेजी दिख रही है। निफ्टी मुख्य रूप से IT की वजह से ही गिरा है। सुबह ही बात हो गयी थी कि आज IT भयंकर गिरेगा। सिर्फ HCL टेक नहीं परसिस्टेंट और टाटा एलेक्सी भी खराब नजर आ रहे थे। लेकिन बैंक निफ्टी ने खरीदारी के जोन का सम्मान किया है। Adv/dec आज भी अच्छा है। पावर शेयरों में जोरदार तेजी जारी है। FMCG शेयर भी एक अच्छे अपट्रेंड में आए हैं।

बाजार: अब क्या?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें