Trading Strategy : अभी फिलहाल कोई नया ट्रेड नहीं है, पश्चिम एशिया में होने वाले एक्शन पर बनी रहे नजर

Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि आज पूरे दिन निफ्टी और बैंक निफ्टी लाल निशान में रहा। सुबह एक रिकवरी आई, लेकिन उसमें बिकवाली हावी हो गई। ट्रंप के बयान के बाद निफ्टी, बैंक निफ्टी 10 DEMA के नीचे आ गए। बाजार में आज कोई बड़ा सेक्टोरल ट्रेंड नहीं है

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 3:17 PM
Trading Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि 5 दिनों की तेजी के बाद एक दिन तो स्टॉप लॉस लगना था। लेकिन अच्छी बात ये रही कि सुबह गैप डाउन ज्यादा बड़ा नहीं हुआ है और लॉन्ग ट्रेड्स से ठीक लेवल पर एग्जिट मिली है

Trading Strategy : ईरान पर ट्रंप के बयान के बाद बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी 24100 के अहम लेवल के नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स भी 1100 प्वाइंट लुढ़का है। बैंक निफ्टी में भी 800 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है। डाओ फ्यूचर्स में भी 350 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली है। उधर क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। तेल गैस के अलावा FMCG और केमिकल्स में भी दबाव है। FMCG शेयरों में ITC, HUL और डाबर करीब दो परसेंट गिरे हैं। NBFCs और सरकारी बैंकों में भी दबाव देखने को मिल रहा है।

ईरान डील पर ट्रंप का बयान

उधर ट्रेंप ने कहा है कि वे ईरान के साथ डील नहीं चाहते। उन्हें लगता है कि MoU खत्म हो चुका है। उन्होंने ईरान के साथ बहुत समय बर्बाद किया है। ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। ईरान को खुद पता नहीं है कि वो क्या कर रहा है। बीती रात अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमला किया।


बाजार पर एक नजर

बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज पूरे दिन निफ्टी और बैंक निफ्टी लाल निशान में रहा। सुबह एक रिकवरी आई, लेकिन उसमें बिकवाली हावी हो गई। ट्रंप के बयान के बाद निफ्टी, बैंक निफ्टी 10 DEMA के नीचे आ गए। बाजार में आज कोई बड़ा सेक्टोरल ट्रेंड नहीं है। IT शेयरों ने आज थोड़ा आउटपरफॉर्म किया है। रेट सेंसिटिव शेयरों में गिरावट आई है। बड़ा सवाल यह है कि क्या कच्चा तेल फिर से एक रिस्क बनेगा? या फिर सिर्फ बाजार में करेक्शन का ट्रिगर बना है?

Construction Equipment Stocks : सरकार कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर को दे सकती है बड़ा बूस्ट, ACE और सांघवी मूवर्स के शेयरों में जोश

बाजार: अब क्या

5 दिनों की तेजी के बाद एक दिन तो स्टॉप लॉस लगना था। लेकिन अच्छी बात ये रही कि सुबह गैप डाउन ज्यादा बड़ा नहीं हुआ है और लॉन्ग ट्रेड्स से ठीक लेवल पर एग्जिट मिली है। अभी फिलहाल कोई नया ट्रेड नहीं है। देखेंगे कि 10 और 20 DEMA के पास प्राइस एक्शन क्या है और एक नजर पश्चिम एशिया में एक्शन पर रहेगी। अच्छी बात ये है कि मिडकैप ज्यादा नहीं गिरे हैं और इंडिया VIX में भी बड़ा उछाल नहीं है।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,100-24,150 पर सपोर्ट और 24,300-24,350 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 57,500-57,800 पर सपोर्ट और 58,000-58,200 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अभी के लिए न्यूट्रल रहें। कल देखेंगे क्या करना है।

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।