Trading Strategy: शॉर्ट टर्म में तेजी कायम रहने की उम्मीद, एक्सपर्ट्स से जाने निफ्टी और बैंक निफ्टी में कमाई की रणनीति

Futures & Options : मार्केट एनालिस्टों का मानना है कि निफ्टी इंडेक्स का तत्काल लक्ष्य 25,300 पर दिख रहा है। इसके बाद ये सितंबर सीरीज में 25,500 की ओर बढ़त दिख सकता है। वहीं, नीचे की ओर इसके लिए 25,000-24,950 के जोन में सपोर्ट होगा। बैंक निफ्टी के 51,500 को स्तर को पार करने की संभावना है। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि यह क्लोजिंग बेसिस पर 51,000 के सपोर्ट को बनाए रखे

अपडेटेड Aug 30, 2024 पर 10:15 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : इंडिया VIX 13-14 जोन के आसपास मंडरा रहा है और कुल मिलाकर निचला बेस बुल्स को उच्च स्तरों पर खरीदारी करने के लिए सपोर्ट दे रहा है

Trading plan : बेंचमार्क निफ्टी ने 29 अगस्त को मंथली एफएंडओ एक्सपायरी सत्र के दौरान एक नया ऑल-टाइम क्लोजिंग हाई दर्ज किया। कल इसने बैंक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी में लगातार 11वें कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही। मोमेंटम इंडीकेटर्स भी पॉजिटिव जोन में कायम हैं। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी तत्काल लक्ष्य के रूप में 25,300 की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद सितंबर सीरीज में ही इसमें 25,500 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 25,000-24,950 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।

बैंक निफ्टी के भी जल्द ही 51,500 के स्तर को पार करने की संभावना है। लेकिन इसके लिए इसको क्लोजिंग बेसिस पर 51,000 के सपोर्ट को बनाए रखना होगा।

कल गुरुवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 100 अंक चढ़कर 25,152 पर पहुंच गयाथा। जबकि बैंक निफ्टी 9 अंक बढ़कर वौलैटिलिटी के बीच 51,153 पर बंद हुआ। एनएसई पर 1,647 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 715 शेयरों में तेजी आई थी।


निफ्टी आउटलुक और रणनीति

चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया का कहना है कि निफ्टी ने 25,192.90 के नए ऑलटाइम हाई को छू लिया है। इसकी मंथली एक्सपायरी के दिन हाई वोलैटिलिटी देखने को मिली। अब निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर मजबूत सपोर्ट बन गया है। वर्तमान में, निफ्टी डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन के साथ पॉजिटिव रुझान दिखा रहा है। ओपन इंटरेस्ट डेटा के मुताबिक ऊपर की तरफ 25,200 के स्तर के पास रजिस्टेंस है। निवेशकों को आगे के बाजार संकेतों के लिए इन सपोर्ट और रजिस्टेंस स्तरों पर बारीकी से नज़र रखनी चाहिए। 25,150 के स्तर से ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग अच्छा संकेत है। शॉर्ट टर्म में ये तेजी कायम रहने की उम्मीद है।

अहम रजिस्टेंस : 25200-25300

अहम सपोर्ट : 25050-24950

रणनीति : 25,050 के स्तर के निकट गिरावट पर 25,200 और 25,300 के लक्ष्य के लिए खरीदें, क्लोजिंग बेसिस पर 24,950 पर स्टॉप-लॉस रखें।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स में जोरदार तेजी आई है और यह बड़ी तेजी के साथ 24,100 से 25,200 तक 1,100 से अधिक अंक की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा है। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई है और डेली बेसिस पर अब तक की सबसे हाई क्लोजिंग दी है। इसका बेस धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अब, इसे 25,300 और फिर 25,450 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 25,000 जोन से ऊपर बने रहने की जरूरत है। वहीं, 24,850 के जोन में इसके लिए सपोर्ट दिख रहा है।

इंडिया VIX 13-14 जोन के आसपास मंडरा रहा है और कुल मिलाकर निचला बेस बुल्स को उच्च स्तरों पर खरीदारी करने के लिए सपोर्ट दे रहा है। ऑप्शन डेटा 24,800 और 25,600 जोन के बीच एक बड़ी ट्रेडिंग रेंज का संकेत दे रहा है। जिसमें 24,900 और 25,400 के स्तर के बीच तत्काल रेंज है।

अहम रजिस्टेंस : 25,300-25,450

अहम सपोर्ट : 25,000-24,850

रणनीति : 24,850 पर सपोर्ट के साथ गिरावट पर खरीदें और 25,450 का लक्ष्य रखें।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी - आउटलुक और पोजिशनिंग

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स कल सपाट नोट पर खुला, लेकिन सत्र के पहले हिस्से में खरीदारी आई। इससे इंडेक्स 51,350 ज़ोन की ओर बढ़ गया। हालांकि, यह ऊपरी स्तरों पर टिकने में विफल रहा और 51,000 के स्तर की ओर नीचे गिर गया। इसने डेली चार्ट पर इसने एक स्मॉल कैंडल बनाई, लेकिन दिन के आखिरी घंटे में बहुत ज्यादा वोलैटिलिटी रही। अब, इसे 51,500 और फिर 51,750 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 51,000 ज़ोन से ऊपर बने रहने की जरूरत है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 51,000 और फिर 50,800 के ज़ोन में सपोर्ट दिख रहा है।

अहम रजिस्टेंस : 51,500-51,750

अहम सपोर्ट : 51,000-50,800

रणनीति: 50,500 पर सपोर्ट के साथ गिरावट पर खरीदें और 51,500 का लक्ष्य रखें।

Stock Market : इंडिया VIX 13-14 जोन के आसपास मंडरा रहा है और कुल मिलाकर निचला बेस बुल्स को उच्च स्तरों पर खरीदारी करने के लिए सपोर्ट दे रहा है

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।