Trading Strategy: क्या तेजड़िए निफ्टी को 23000 और बैंक निफ्टी को 51,500 तक पहुंचाने में मदद करेंगे?
Trading plan : बाजार जानकारों को उम्मीद है कि गैप-अप खुलने के साथ मजबूत तेजी आएगी। हालांकि,उनका यह भी मानना है कि टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है। आगे बाजार में हाई वोलैटिलिटी बनी रह सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 10:09 AM
विज्ञान सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 52,100, 52,850 पर रेजिस्टेंस और 49,600, 48,500 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी को 52,100 से ऊपर खरीदें, लक्ष्य 52,850 और 53,800 रखें
Market Trend : 9 अप्रैल को सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी ने लाल निशान में क्लोजिंग की थी। लेकिन आने वाले सत्रों में टैरिफ से संबंधित अच्छी खबरों को देखते हुए बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद है। अमेरिका ने चीन को छोड़कर सभी देशों लागू टैरिफ पर 90 दिनों की रोक की घोषणा की है। ऐसे में बाजार जानकारों को आज गैप-अप ओपनिंग के साथ एक मजबूत रैली की उम्मीद है। हालांकि,उनका यह भी मानना है कि टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है। आगे बाजार में हाई वोलैटिलिटी बनी रह सकती है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि तकनीकी रूप से, 22,850 का स्तर पर निफ्टी 50 के लिए तत्काल रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है। यदि यह इसे पार कर जाता है, तो 23,000-23,200 का स्तर देखने को मिल सकता है। जब तक निफ्टी 22,250-22,000 के सपोर्ट को बनाए रखता है तब तक इसमें तेजी की उम्मीद कायम रहोगी। वहीं, बैंक निफ्टी 51,000-51,500 के जोन तक रैली कर सकता है। लेकिन इसके लिए 50,000 के स्तर पर स्थित सपोर्ट के कायम रहने की जरूरत है।
निफ्टी में क्या हो रणनीति
मिरे एसेट शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,800, 23,000 पर रेजिस्टेंस और 22,200, 22,000 पर सपोर्ट है। 22,400 के स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 22,800-23,000 का लक्ष्य रखें।
जीईपीएल कैपिटल के रिसर्च हेड विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,800, 23,300 पर रेजिस्टेंस और 22,000, 21,700 पर सपोर्ट है। 22,600 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 22,000 और 21,700 का लक्ष्य रखें, 22,800 का स्टॉप-लॉस रखें।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,500, 22,750, 22,800 पर रेजिस्टेंस और 22,400, 22,000 पर सपोर्ट है। 17 अप्रैल की एक्सपायरी के लिए निफ्टी 22,200 स्ट्राइक पुट को 225 रुपये से ऊपर खरीदें, 184 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ, 290 रुपये का टारगेट रखे। इसमें अधिकतम लाभ 4,875 रुपये और अधिकतम हानि 3,075 रुपये हो सकती है।
जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,500, 52,000 पर रेजिस्टेंस और 50,000, 49,800 पर सपोर्ट है। 50,000 के स्टॉप-लॉस के साथ बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 51,500 का लक्ष्य रखें।
विज्ञान सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 52,100, 52,850 पर रेजिस्टेंस और 49,600, 48,500 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी को 52,100 से ऊपर खरीदें, लक्ष्य 52,850 और 53,800 रखें, स्टॉपलॉस 51,550 रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।