Market Trend : 9 अप्रैल को सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी ने लाल निशान में क्लोजिंग की थी। लेकिन आने वाले सत्रों में टैरिफ से संबंधित अच्छी खबरों को देखते हुए बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद है। अमेरिका ने चीन को छोड़कर सभी देशों लागू टैरिफ पर 90 दिनों की रोक की घोषणा की है। ऐसे में बाजार जानकारों को आज गैप-अप ओपनिंग के साथ एक मजबूत रैली की उम्मीद है। हालांकि,उनका यह भी मानना है कि टैरिफ को लेकर अनिश्चितता के जल्द खत्म होने की संभावना नहीं है। आगे बाजार में हाई वोलैटिलिटी बनी रह सकती है।
