Trading Strategy : क्या निफ्टी 22000 का स्तर बरकरार रखेगा, बैंक निफ्टी 48000 से ऊपर टिकेगा?
Trading Plan : इस समय RSI ओवरसोल्ड ज़ोन में दिख रहा है। अब बाजार में रुख बदलने की संभावना दिख रही है। तेजी लौटने पर निफ्टी में 22,300 (तत्काल टारगेट) का लेवल दिख सकता है, उसके बाद 22,500 तक की तेजी आ सकती है। हालांकि,अगर गिरावट जारी रहती है,तो निफ्टी 22,000 का बचाव करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है
एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,550, 48,620, 49,000 पर रजिस्टेंस और 48,000 के स्तर पर सपोर्ट है। 49,000 के संभावित लक्ष्य के लिए 48,200 से ऊपर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें
Market Trend : मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार पर बियर्स ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके चलते निफ्टी पिछले 9 महीनों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इस समय RSI ओवरसोल्ड ज़ोन में दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि अब बाजार में रुख बदलने की संभावना दिख रही है। तेजी लौटने पर निफ्टी में 22,300 (तत्काल टारगेट) का लेवल दिख सकता है, उसके बाद 22,500 तक की तेजी आ सकती है। हालांकि,अगर गिरावट जारी रहती है,तो निफ्टी 22,000 का बचाव करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके नीचे अगला सपोर्ट 21,800 पर होगा।
दूसरी तरफ जब तक बैंक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 48,000 पर बना रहता है,तब तक 48,500-49,000 की ओर तेजी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन, अगर यह 48,000 से नीचे गिरता है तो 47,800 के स्तर के एक मजबूत सपोर्ट के रूप में कार्य करने की संभावना है।
निफ्टी में क्या हो रणनीति
एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,450, 22,500, 22,700 पर रजिस्टेंस और 22,000, 21,800 के स्तर पर सपोर्ट है। 22,000 से ऊपर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 21,800 के स्टॉप-लॉस के साथ 22,500 के आसपास मुनाफावसूली करें।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,350, 22,500 पर रजिस्टेंस और 22,000, 21,800 के स्तर पर सपोर्ट है। निफ्टी फ्यूचर्स को 22,225 के आसपास बेचें, 22,350 के स्टॉप लॉस के साथ, 21,800 का लक्ष्य रखें।
स्टॉक्सबॉक्स में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक अमेय रानाडिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,500, 22,800 पर रजिस्टेंस और 21,700, 21,500 के स्तर पर सपोर्ट है। बिकवाली का दबाव जारी रहने के कारण,'उछाल पर बिकवाली' की रणनीति सही रहेगी है। 22,500 तत्काल रेजिस्टेंस बना हुआ है। दूसरी तरफ 22,000 से नीचे जाने पर 21,500 की ओर गहरा करेक्शन हो सकता है।
एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,550, 48,620, 49,000 पर रजिस्टेंस और 48,000 के स्तर पर सपोर्ट है। 49,000 के संभावित लक्ष्य के लिए 48,200 से ऊपर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 47,800 का स्टॉप-लॉस लगाएं।
राजेश पलवीय का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,500, 48,800 पर रजिस्टेंस और 48,000, 47,800 के स्तर पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 48,550 के आसपास बेचें, 48,750 के स्टॉप-लॉस के साथ, 48,000 का लक्ष्य रखें।
अमेय रानाडिवे का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,700, 49,000 पर रजिस्टेंस और 48,000, 47,750 के स्तर पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी में भी 'उछाल पर बिकवाली' की रणनीति सही रहेगी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।