Get App

Trading Strategy : क्या निफ्टी 22000 का स्तर बरकरार रखेगा, बैंक निफ्टी 48000 से ऊपर टिकेगा?

Trading Plan : इस समय RSI ओवरसोल्ड ज़ोन में दिख रहा है। अब बाजार में रुख बदलने की संभावना दिख रही है। तेजी लौटने पर निफ्टी में 22,300 (तत्काल टारगेट) का लेवल दिख सकता है, उसके बाद 22,500 तक की तेजी आ सकती है। हालांकि,अगर गिरावट जारी रहती है,तो निफ्टी 22,000 का बचाव करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2025 पर 11:27 AM
Trading Strategy : क्या निफ्टी 22000 का स्तर बरकरार रखेगा, बैंक निफ्टी 48000 से ऊपर टिकेगा?
एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 48,550, 48,620, 49,000 पर रजिस्टेंस और 48,000 के स्तर पर सपोर्ट है। 49,000 के संभावित लक्ष्य के लिए 48,200 से ऊपर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें

Market Trend : मार्च सीरीज के पहले दिन बाजार पर बियर्स ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके चलते निफ्टी पिछले 9 महीनों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इस समय RSI ओवरसोल्ड ज़ोन में दिख रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि अब बाजार में रुख बदलने की संभावना दिख रही है। तेजी लौटने पर निफ्टी में 22,300 (तत्काल टारगेट) का लेवल दिख सकता है, उसके बाद 22,500 तक की तेजी आ सकती है। हालांकि,अगर गिरावट जारी रहती है,तो निफ्टी 22,000 का बचाव करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके नीचे अगला सपोर्ट 21,800 पर होगा।

दूसरी तरफ जब तक बैंक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 48,000 पर बना रहता है,तब तक 48,500-49,000 की ओर तेजी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन, अगर यह 48,000 से नीचे गिरता है तो 47,800 के स्तर के एक मजबूत सपोर्ट के रूप में कार्य करने की संभावना है।

निफ्टी में क्या हो रणनीति

एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि निफ्टी के लिए 22,450, 22,500, 22,700 पर रजिस्टेंस और 22,000, 21,800 के स्तर पर सपोर्ट है। 22,000 से ऊपर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 21,800 के स्टॉप-लॉस के साथ 22,500 के आसपास मुनाफावसूली करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें