Get App

Trent का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 21600, 21800 और 22000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 47900, 48000 और 48200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 48000, 47700 और 47500 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 3:21 PM
Trent का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Trent पर Sharekhan के जतिन गेडिया ने 3160 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स फिलहाल 421 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 123 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहा है। निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप सेक्टर में पीएनबी गिल्ट, जीएसएफसी और बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। एफएंडओ में सीमेंस, एबीबी, स्ट्राइड्स फार्मा, अपोलो टायर्स और बिड़ला सॉफ्ट के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Sharekhan के जतिन गेडिया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21600, 21800 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47900, 48000 और 48200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48000, 47700 और 47500 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें