Get App

Trent Q4 Results: टाटा की कंपनी का मुनाफा 30% उछला, बोनस शेयर और डिविडेंड देने का ऐलान

Trent Q4 Results: टाटा ग्रुप की Trent के Q4 नतीजों में मुनाफा और रेवेन्यू में मजबूत बढ़त दिखी। कंपनी ने बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया है। स्टोर विस्तार और ऑपरेटिंग प्रदर्शन ने ग्रोथ कहानी को मजबूती दी है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 4:33 PM
Trent Q4 Results: टाटा की कंपनी का मुनाफा 30% उछला, बोनस शेयर और डिविडेंड देने का ऐलान
Trent का शेयर नतीजों से पहले 0.44% की हल्की बढ़त के साथ 4,409.90 रुपये पर बंद हुआ।

Trent Q4 Results: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Trent ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत रहा और साथ ही बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला भी किया।

मुनाफा और रेवेन्यू में बढ़त

तिमाही के दौरान ट्रेंट का नेट प्रॉफिट 32.5% बढ़कर 413 करोड़ रुपये हो गया। यह अनुमानित 375 करोड़ रुपये से ज्यादा है। रेवेन्यू 19.2% बढ़कर 5,028 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा अनुमान 5,060 करोड़ रुपये से थोड़ा कम रहा। तिमाही आधार पर नेट प्रॉफिट 19% घटकर 510.1 करोड़ रुपये से नीचे आ गया।

वहीं, पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 18% बढ़कर 19,701 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 16,668 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें