Get App

Trent के शेयर में अचानक क्यों आई 8% की गिरावट? ब्रोकरेज के सबसे निचले टारगेट प्राइस से भी नीचे गिरा भाव

Trent Share Price: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के शेयरों में मंगलवार 6 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी तक टूटकर 4,060 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के मौजूदा वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद आई

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 11:09 AM
Trent के शेयर में अचानक क्यों आई 8% की गिरावट? ब्रोकरेज के सबसे निचले टारगेट प्राइस से भी नीचे गिरा भाव
Trent Share Price: पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 41% से अधिक की गिरावट आई है

Trent Share Price: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के शेयरों में मंगलवार 6 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी तक टूटकर 4,060 रुपये के स्तर पर आ गए। यह गिरावट कंपनी के मौजूदा वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद आई। इस गिरावट के साथ ही कंपनी के शेयरों का भाव अब ब्रोकरेज फर्मों की ओर से दिए गए सबसे निचले टारगेट प्राइस से भी नीचे आ गए हैं।

Q3 बिजनेस अपडेट के बाद शेयरों पर दबाव

ट्रेंट लिमिटेड ने एक बिजनेस अपडेट में बताया कि दिसंबर तिमाही में उसने 5,220 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 17 फीसदी की बढ़त दिखाता है। पिछले साल की इसी तिमाही में ट्रेंट का रेवेन्यू ₹4,466 करोड़ रहा था। हालांकि यह ग्रोथ दूसरी तिमाही के 17 फीसदी के स्तर के अनुरूप रही। लेकिन यह वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही, चौथी तिमाही और मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दर्ज तेज ग्रोथ के मुकाबले धीमी रही। इसी वजह से बाजार की उम्मीदों पर यह आंकड़ा पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया।

स्टोर एक्सपेंशन जारी, फिर भी निवेशक सतर्क

तीसरी तिमाही के दौरान ट्रेंट ने 17 वेस्टसाइड (Westside) और 48 जूडियो (Zudio) स्टोर्स जोड़े। FY26 के पहले नौ महीनों में वेस्टसाइड ने कुल 30 नए स्टोर्स जोड़े हैं, जो FY23 से FY25 के दौरान सालाना औसतन जोड़े गए 16 स्टोर्स से कहीं ज्यादा है। वहीं जूडियो फॉर्मेट ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 48 नेट स्टोर जोड़े गए, जबकि बाजार का अनुमान करीब 39 स्टोर्स का था। इसके बावजूद, शेयरों में गिरावट यह संकेत देती है कि निवेशक अब ग्रोथ की रफ्तार और वैल्यूएशन को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें