10% चढ़ गया Trent का शेयर, Q2 बिजनेस अपडेट ने भरा जोश, लेकिन Citi ने अब भी दी बेचने की सलाह

Trent Share Price: टाटा ग्रुप की ट्रेंट ने जब भी एक अहम लेवल से कम रेवेन्यू ग्रोथ का बिजनेस अपडेट जारी किया, इसके शेयर धड़ाम हो गए। अब इस बार सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट पर शेयर रॉकेट बन गए। चेक करें कंपनी के लिए सितंबर तिमाही कैसी रही और रेवेन्यू ग्रोथ का अहम लेवल क्या है और क्यों ये है इतना खास और सिटी इसे लेकर बेयरेश क्यों है

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 9:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जूडियो (Zudio) और वेस्टसाइड (Westside) की ट्रेंट (Trent) को कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 22 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड औप 2 ने सेल रेटिंग दी है।

Trent Share Price: टाटा ग्रुप की रिटेल यूनिट ट्रेंट के शेयरों में आज खरीदारी का ऐसा रुझान दिखा कि यह रॉकेट बन गया। सितंबर 2026 तिमाही के बिजनेस अपडेट का शेयरों ने जश्न मनाया और यह 10% उछल पड़ा। हालांकि ब्रोकरेज फर्म सिटी का इस पर बेयरेश रुझान बना हुआ है और इसकी सेल रेटिंग को बरकरार रखा है। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार खत्म होने के बाद बिजनेस अपडेट जारी किया था और अब आज मार्केट खुला तो शेयर 10% चढ़कर ₹2832.50 पर पहुंच गया। इससे पहले 10 कारोबारी दिनों में आठ दिन तो यह रेड जोन में बंद हुआ था।

Trent के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक सितंबर 2026 तिमाही में ट्रैंट का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23% की रफ्तार से बढ़ा, जोकि कई तिमाहियों में सबसे अधिक है और छह तिमाहियों में सिर्फ दूसरी बार है, जब यह 20% के पार रहा। सितंबर 2026 तिमाही में ट्रेंट ने जूडियो (Zudio) का 1000वां स्टोर खोला। सितंबर तिमाही में इसने वेस्टसाइड (Westside) के 10 और जूडियो के 17 नए स्टोर खोले।


वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत में कंपनी के मैनेजमेंट ने एक एनालिस्ट मीट में कहा था कि रेवेन्यू की 25% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) बनाए रखना संभव है और अब सितंबर 2026 तिमाही में यह ग्रोथ इसी के करीब रही। एक अहम बात ये है कि जब भी ट्रेंट के बिजनेस अपडेट्स में रेवेन्यू की ग्रोथ इससे कम आई, शेयरों पर हर बार दबाव तगड़ा दिखा। इससे पहले 7 जुलाई को जब कंपनी ने जून 2026 तिमाही में 19% की रेवेन्यू ग्रोथ का बिजनेस अपडेट जारी किया था, तो इसके शेयर 12% टूट गए थे।

City क्यों है बेयरेश

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने सेल रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹2950 पर फिक्स किया है, जोकि इस स्टॉक के लिए मार्केट में सबसे कम है। सिटी का कहना है कि इसका प्रति स्क्वेयर फीट रेवेन्यू कमजोर बना हुआ है, जिसके चलते इसके शेयरों को लेकर सिटी का रुझान भी सतर्क बना हुआ है।

स्टोर साइज को आधार मानें तो, ट्रेंट का प्रति स्क्वायर फ़ीट औसत रेवेन्यू साल-दर-साल 8.4% घटा है, जबकि Citi का अनुमान 12% की गिरावट का था। इसकी तुलना पिछली चार तिमाहियों में दर्ज 12.4%, 11.6%, 16.1% और 15.5% की गिरावट से भी की जा सकती है।

प्रति स्क्वेयर फीट रेवेन्यू के कमजोर रुझान के अलावा बढ़ते कॉम्पटीशन, कैनिबलाइजेशन के असर और इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी से मार्जिन पर रिस्क के चलते भी सिटी सतर्क है। सिटी का कहना है कि प्रति स्क्वेयर फीट रेवेन्यू में लगातार सुधार और स्टोर के विस्तार से स्टॉक की री-रेटिंग हो सकती है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

ट्रेंट के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 30 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹2,185.15 के भाव पर था, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से चार महीने में 55.58% उछलकर 3 जुलाई 2026 को ₹3,399.75 पर पहुंच गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले 29 एनालिस्ट्स में से 22 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड औप 2 ने सेल रेटिंग दी है।

Vedanta Dividend: वेदांता की डिविडेंड देने की तैयारी, 8 अक्टूबर को होगा फैसला; रिकॉर्ड डेट का ऐलान

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।