Trent Share Price: किस भाव तक जाएगा ट्रेंट का शेयर, ढहते मार्केट में भी आज 5% से अधिक की तेजी

Trent Share Price: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों में आज ढहते मार्केट में भी खरीदारी का तगड़ा रुझान दिखा। कंपनी के स्टोर्स की संख्या में तेज उछाल और वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ कवरेज शुरू करने के चलते शेयर रॉकेट बन गए और इंट्रा-डे में करीब 6 फीसदी उछल गए

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trent के लॉर्ज-बॉक्स फैशन स्टोर्स की संख्या 1 हजार के पार चली गई है। इसमें 248 स्टोर्स वेस्टसाइड (Westside) और 757 जुडियो (Zudio) के हैं।

Trent Share Price: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों में आज ढहते मार्केट में भी खरीदारी का तगड़ा रुझान दिखा। कंपनी के स्टोर्स की संख्या में तेज उछाल और वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी के आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ कवरेज शुरू करने के चलते शेयर रॉकेट बन गए और इंट्रा-डे में करीब 6 फीसदी उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी शेयर काफी मजबूत स्थिति में हैं। आज बीएसई पर यह 5.02 फीसदी की बढ़त के साथ 5577.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.81 फीसदी चढ़कर 5619.85 रुपये तक पहुंच गया था।

किस भाव तक चढ़ेगा Trent का शेयर?

ट्रेंड के लॉर्ज-बॉक्स फैशन स्टोर्स की संख्या 1 हजार के पार चली गई है। इसमें 248 स्टोर्स वेस्टसाइड (Westside) और 757 जुडियो (Zudio) के हैं। देश के करीब 230 शहरों में इसका नेटवर्क फैला हुआ है। मैक्वेरी ने आउटपरफॉर्म की रेटिंग के साथ इसकी कवरेज शुरू की है और टारगेट प्राइस 7 हजार रुपये पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म ने इसकी इंटीग्रेटेड बैक-एंड ऑपरेशंस और फ्रेंचाइजी के जरिए विस्तार की स्ट्रैटेजी पर दांव लगाया है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

ट्रेंट के शेयरों ने पिछले साल छह ही महीने में फटाफट 119 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया था यानी निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो गया। पिछले साल 15 अप्रैल 2024 को यह 3801.05 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से छह ही महीने में यह 119 फीसदी से अधिक उछलकर 14 अक्टूबर 2024 को 8345.85 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस रिकॉर्ड हाई से यह 33 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

S&W रिन्यूएबल एनर्जी को मिले तीन ऑर्डर्स, शेयर बने रॉकेट, 5% से अधिक उछल गए भाव

बिकवाली के दबाव में ये 20 स्टॉक्स धराशायी, ₹1 लाख करोड़ से नीचे आया मार्केट कैप

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।