S&W रिन्यूएबल एनर्जी को मिले तीन ऑर्डर्स, शेयर बने रॉकेट, 8% से अधिक उछले भाव

Sterling & Wilson Renewable Energy Share Price: रिन्यूएबल इंजीनियरिंग कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर आज रॉकेट बन गए। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में हल्की उठा-पटक थी लेकिन जब कंपनी ने खुलासा किया कि इसे 1470 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ अवार्ड मिले हैं तो शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह 5 फीसदी से अधिक उछल गया

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 3:48 PM
Sterling & Wilson Renewable Energy ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि इसे कुल 1470 करोड़ रुपये के तीन ऑर्डर्स मिले हैं।

Sterling & Wilson Renewable Energy Share Price: रिन्यूएबल इंजीनियरिंग कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर आज रॉकेट बन गए। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में हल्की उठा-पटक थी लेकिन जब कंपनी ने खुलासा किया कि इसे 1470 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ अवार्ड मिले हैं तो शेयरों की खरीदारी बढ़ गई और यह 8 फीसदी से अधिक उछल गया। आज बीएसई पर यह 6.35 फीसदी की तेजी के साथ 266.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.68 फीसदी उछलकर 272.25 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। आज की तेजी के साथ कंपनी का फुल मार्केट कैप 6,220.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कैसा ऑर्डर मिला है Sterling & Wilson Renewable Energy को?

स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि इसे कुल 1470 करोड़ रुपये के तीन ऑर्डर्स मिले हैं। इसमें टैक्स और O&M (ऑर्डर एंड मेंटेनेंस) शामिल है। इसमें से एक तो राजस्थान में एक हाइब्रिड प्रोजेक्ट है जिसे एक प्राइवेट इंडिपेंडेट पावर प्रोड्यूसर (IPP) से मिला है और कंपनी के लिए यह पहला विंड ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) है। यह ऑर्डर 69.3 मेगावाट विंड बैलेंस ऑफ प्लांट और 58 MW AC / 75 MWp DC Solar BoS का है और इसमें 132केवी/33केवी पूलिंग सबस्टेशन भी है। कंपनी को गुजरात में 200 MW AC / 260 MWp DC PV प्लांट के एक टर्न्की सोलर प्रोजेक्ट के लिए एक दिग्गज पीएसयू डेवलपर से एल1 मिला है। इनके अलावा कंपनी को एक घरेलू इंडिपेंडेट पावर प्रोड्यूसर (IPP) से राजस्थान में एक फोटोवोल्टिक प्लांट से एक लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

स्टर्लिंग एंड विल्सन के शेयर पिछले साल 21 मई 2024 को 828 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से 10 महीने में यह करीब 74 फीसदी फिसलकर पिछले महीने 17 मार्च 2025 को 218.20 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 20 फीसदी से अधिक रिकवर हुए हैं लेकिन अब भी एक साल के हाई से यह करीब 68 फीसदी डाउनसाइड है।

बिकवाली के दबाव में ये 20 स्टॉक्स धराशायी, ₹1 लाख करोड़ से नीचे आया मार्केट कैप

एक डील ने बढ़ाई खरीदारी, ITC और Aditya Birla Real Estate के शेयर बने रॉकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।