एक डील ने बढ़ाई खरीदारी, ITC और Aditya Birla Real Estate के शेयर बने रॉकेट

ITC and Aditya Birla Real Estate Deal: एफएफसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी और रियल्टी कंपनी आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के बीच एक डील हुई है। इस डील के तहत बिड़ला ग्रुप की सेंचुरी पल्प एंड पेपर को आईटीसी खरीदेगी। इसके चलते दोनों के शेयर उछल गए। जानिए इस डील से किसे क्या फायदा मिलेगा?

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 11:05 AM
Story continues below Advertisement
ITC and Aditya Birla Real Estate Deal: आईटीसी और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के बीच की एक डील ने दोनों कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ा दी। (File Photo- Pexels)

ITC and Aditya Birla Real Estate Deal: आईटीसी और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के बीच की एक डील ने दोनों कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ा दी। आईटीसी ने बिड़ला ग्रुप के पेपर और पल्प बिजनेस सेंचुरी पल्प एंड पेपर (Century Pulp and Paper) के अधिग्रहण का ऐलान किया तो इनके शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही 3 फीसदी से अधिक उछल गए। फिलहाल बीएसई पर आईटीसी के शेयर 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ आईटीसी 413.55 रुपये और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट के शेयर 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 1988.25 रुपये के भाव पर हैं। इंट्रा-डे में आईटीसी 1.10 फीसदी उछलकर 414.30 रुपये और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट 3 फीसदी चढ़कर 2028.30 रुपये पर पहुंचा था।

ITC और Aditya Birla Real Estate के बीच डील से किसे क्या फायदा?

आईटीसी के ऐलान के मुताबिक यह एकमुश्त कैश में सेंचुरी पल्प एंड पेपर को 3,498 करोड़ रुपये में खरीदेगी। एक्सचेंज फाइलिंग में आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट का कहा कि इसकी बिक्री के जरिए वह रियल एस्टेट में ग्रोथ के मौके बढ़ा सकेगी। वहीं आईटीसी का कहना है कि यह अधिग्रहण पेपरबोर्ड्स और स्पेशल्टी पेपर्स बिजनेस में नई जगह पर क्षमता बढ़ाकर ग्रोथ की रणनीति के तहत ही है क्योंकि मौजूदा फैसिलिटीज में विस्तार की गुंजाइश सीमित ही है। सेंचुरी पल्प एंड पेपर की सालाना क्षमता 4.8 लाख टन है और इसके अधिग्रहण से आईटीसी की पेपर कैपेसिटी तुरंत 8 लाख टन से 60 फीसदी बढ़कर 12.8 लाख टन हो जाएगी। हालांकि अभी इस डील को सीसीआई और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी है।


एक साल में कैसी रही दोनों के शेयरों की चाल

पिछले साल 4 जून 2024 को आईटीसी के शेयर एक साल के निचले स्तर 381.24 रुपये पर थे। इस निचले स्तर से चार ही महीने में यह 31 फीसदी से अधिक उछलकर 27 सितंबर 2024 को 500.01 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस रिकॉर्ड हाई से यह 17 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। अब आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट की बात करें तो 1 अप्रैल 2024 को एक साल के निचले स्तर 1630.25 रुपये से 7 महीने से भी कम समय में यह करीब 93 फीसदी चढ़कर 21 अक्टूबर 2024 को 3141.95 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल इस हाई से यह करीब 37 फीसदी डाउनसाइड है।

Vi share price : वोडाफोन आइडिया सफेदे के पेड़ जैसा , जितना पानी दो उतना कम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।