डेटा सेंटर फील्ड में अदाणी ग्रुप का बड़ा धमाका! जुटा रहे ₹12,500 करोड़ का फंड, जानें गौतम अदाणी का ये 'सुपर प्लान'

Adani Group: अदाणी ग्रुप अपने डेटा सेंटर बिजनेस को नई रफ्तार देने के लिए करीब ₹12,500 करोड़ का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी में है। DBS और MUFG जैसे दिग्गज अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। अदाणी ग्रुप का 2035 तक डिजिटल इंफ्रा में $100 अरब निवेश के प्लान है

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 12:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत की डेटा सेंटर क्षमता अगस्त 2026 के 1.57 गीगावाट से बढ़कर 2030 तक लगभग 8 गीगावाट होने का अनुमान है

Adani Group Data Centre Financing: अदाणी ग्रुप डेटा सेंटर सेक्टर में मजबूत प्लेयर बनने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी डेटा सेंटर विस्तार को गति देने के लिए करीब ₹12,500 करोड़ का फंड जुटाने की कवायद में है।

अदाणी ग्रुप और वैश्विक डेटा सेंटर ऑपरेटर EdgeConneX का संयुक्त उद्यम अदाणी कनेक्ट्स इस विदेशी लोन फैसिलिटी के लिए प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है।

किन बैंकों से चल रही है बातचीत और क्या हैं लोन की शर्तें?


मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, अदाणी कनेक्ट्स कई बड़े वैश्विक वित्तीय संस्थानों के साथ चर्चा कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, समूह DBS बैंक, फर्स्ट अबू धाबी बैंक (FAB), और मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप (MUFG) जैसे वैश्विक लेंडर्स से बातचीत कर रहा है। इसके अलावा नेटिक्सिस SA, आईएनजी बैंक NV और सोसिएट जेनेरले SA जैसे बैंकों के साथ भी शुरुआती चर्चा चल रही है।

इस लोन की अवधि 5 से 7 साल हो सकती है और फिलहाल लोन की ब्याज दरों व शर्तों को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। इससे कुछ महीने पहले ही AdaniConneX ने 18 महीने की अवधि के लिए $800 मिलियन का डेटा सेंटर लोन हासिल किया था।

AI और क्लाउड को लेकर $100 बिलियन का मेगा प्लान

अदाणी समूह अपने ऊर्जा कारोबार की ताकत के दम पर 2035 तक डेटा सेंटर और अन्य डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में $100 अरब का भारी-भरकम निवेश करने की योजना बना रहा है।

सरकारी आंकड़ों और रिपोर्टों के अनुसार, भारत की डेटा सेंटर क्षमता अगस्त 2026 के 1.57 गीगावाट से बढ़कर 2030 तक लगभग 8 गीगावाट होने का अनुमान है। अगले 7 से 8 सालों में इस सेक्टर में करीब $200 अरब का विदेशी और घरेलू निवेश आ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।