बीएलएस पॉलीमर्स के शेयरहोल्डर्स की तो दिवाली के पहले लॉटरी लग गई। शेयर 3 नवंबर को करीब 65 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए। उसके बाद भी बंपर तेजी दिखी। 12 बजे शेयर करीब 81 फीसदी चढ़कर 271.41 रुपये पर चल रहा था। कपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 150 रुपये के भाव पर इनवेस्टर्स को शेयर इश्यू किए थे।
150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 248 रुपये पर लिस्टिंग
BLS Polymers के शेयर 150 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबरले 248 रुपये पर लिस्ट हुए। खास बात यह है कि कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट के अनुमान से ज्यादा प्राइस पर लिस्ट हुए। आम तौर पर शेयर की स्टॉक एक्सचेंज में एंट्री जीएमपी के करीब होती है। इससे इनवेस्टर्स को पहले ही अंदाजा हो जाता है कि उन्हें कितना लिस्टिंग गेंस हो सकता है। लेकिन, बीएलएस पॉलीमर्स के शेयरों ने निवेशकों को चौंकाया।
इनवेस्टर्स का स्ट्रॉन्ग रिस्पॉन्स, 241 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ
बीएलएस पॉलीमर्स के आईपीओ में इनवेस्टर्स ने जबर्दस्त दिलचस्पी दिखाई थी। एनएसई के डेटा के मुताबिक, यह इश्यू 241 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह आईपीओ 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर के बीच खुला था। कंपनी ने 142-150 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। कपनी ने इश्यू में इनवेस्टर्स को 1.7 करोड़ नए शेयर इश्यू किए थे। कंपनी आईपीओ से आए पैसे का इस्तेमाल गोवा में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता बढा़ने के लिए करेगी।
थोड़ा प्रॉफिट बुक कर सकते हैं और बाकी शेयर होल्ड कर सकते हैं
आनंदराठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में फंडामेंटल रिसर्च के हेड नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि बीएलएस पॉलीमर्स को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में बढ़ते निवेश का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन इनवेस्टर्स को आईपीओ में शेयर मिले हैं, वे इसे लंबी अवधि के लिए होल्ड कर सकते हैं या थोड़ा प्रॉफिट बुक कर सकते हैं।
लंबी अवधि तक होल्ड करने पर इस शेयर से हो सकती है शानदार कमाई
कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के वाइस-प्रेसिडेंट (रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम ओझा ने कहा कि जिन इनवेस्टर्स को आईपीओ में शेयर एलॉट हुए हैं वे थोड़ा प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। बाकी शेयर वे लंबी अवधि तक होल्ड कर सकते हैं। इसकी वजह यह है कि स्पेशियलाइज्ड पॉलीमर्स कंपाउंड्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कारोबार में मौजूद हैं, जिसमें मौकों की कमी नहीं है।
नए निवेशक शेयरों की कीमतें स्टैबलाइज करने तक इंतजार कर सकते हैं
ओझा ने कहा कि जिन इनवेस्टर्स ने इस आईपीओ में बोली नहीं लगाई थी या जिन्हें बोली लगाने के बावजूद शेयर एलॉट नहीं हुए, वे निवेश करने से पहले शेयरों की कीमतें स्टैबलाइज करने तक इंतजार कर सकते हैं। इसका मतलब हे कि निवेशकों को लिस्टिंग गेंस और उसके बाद आई तेजी को देख जल्दबाजी में इस शेयर में निवेश नहीं करना चाहिए। निवेश करने के लिए उन्हें सही मौकों का इंतजार करना चाहिए।
कंपनी के प्रोडक्ट्स का कई तरह की इंडस्ट्रीज में होता है इस्तेमाल
BLS Polymers दिल्ली की कंपनी है। यह कई तरह के कस्टम-फॉर्मुलेटेड पॉलीमर कंपाउंड्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल अप्लिकेशंस में होता है। कंपनी का गोवा में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इसमें 11 डेडिकेटेड प्रोडक्शन मशीन हैं। कंपनी ने गोवा प्लांट की क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके बाद कुछ प्रोडक्ट्स की उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।