Get App

इस शेयर में आ सकता है 30 रुपये का उछाल, इसके साथ ही बैंकिंग स्टॉक में डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग

CITY UNION BANK पर यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स ने इसका लक्ष्य 138-140 रुपये निर्धारित किया है। डीलर्स का कहना है कि मौजूदा भाव पर शेयर का वैल्युएशन अच्छा नजर आ रहा है। शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है

Yatin Motaअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 8:18 PM
इस शेयर में आ सकता है 30 रुपये का उछाल, इसके साथ ही बैंकिंग स्टॉक में डीलर्स ने कराई बंपर बाईंग
Trent पर डीलर्स ने खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 20-30 रुपये तक का उछाल देखने को मिल सकता है

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार एक दायरे में फंसा हुआ नजर आया। सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता हुआ नजर आया। बाजार पर फार्मा, FMCG, IT शेयर दबाव बनाते नजर आये। हलांकि बैंक निफ्टी और मिडकैप संभलने की कोशिश में दिखाई दिये। मास्टेक के अच्छे नतीजों के बाद शेयर 14% ऊपर चढ़कर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। Nucleus, Ramco, Accelya जैसे दूसरे मिडकैप IT शेयरों में भी एक्शन देखने को मिला। इधर खराब नतीजों के चलते ICICI सिक्योरिटीज में 5% की गिरावट नजर आई। ऐसे में आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने सिटी यूनियन बैंक और ट्रेंट के स्टॉक्स में ट्रेड लेने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी।

यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स की सिटी यूनियन बैंक के शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह रही है। उन्होंने इसका लक्ष्य 138-140 रुपये तय किया है। डीलर्स के मुताबिक मौजूदा भाव पर शेयर का वैल्युएशन अच्छा है। शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है।

बैंक निफ्टी का हीरो-जीरो ट्रेड करायेगा बंपर कमाई, प्रशांत सावंत के ये एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें