Trent Share Price : बिजनेस अपडेट के बाद 11% भागा शेयर, जानिए स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

Trent Share Price : दूसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 06 तिमाही के हाई पर है। Q2 रेवेन्यू ग्रोथ 15-18% के अनुमान से ज्यादा 23% बढ़कर 5788 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही की रेवेन्यू 9505 करोड़ रुपए से 21% बढ़कर 11454 करोड़ रुपए पर रही है

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 1:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trent Share Price : मैक्वेरी ने कहा है कि दूसरी तिमाही में 'सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ' की रफ़्तार पहली तिमाही के मुकाबले बेहतर होनी चाहिए
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trent Share Price : दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद ट्रेंट में शानदार तेजी है। 11 फीसदी चढ़कर ट्रेंट वायदा का टॉप गेनर बना है। फिलहाल यह शेयर 282.70 रुपए यानी 10.96 फीसदी की बढ़त के साथ 2862 रुपए पर दिख रहा है। आज इसने इंट्राडे में 2,909 रुपए का हाई छुआ। इसका 52 वीक हाई 3,399.70 रुपए है। शेयर में अच्छे वॉल्यूम के साथ ट्रेडिंग हो रही है। इसका ट्रेंडिंग वॉल्यूम 4,540,496 शेयर और मार्केट कैप 152,531 करोड़ रुपए पर नजर आ रहा है।

    TRENT के Q2 अपडेट दमदार

    दूसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 06 तिमाही के हाई पर है। Q2 रेवेन्यू ग्रोथ 15-18% के अनुमान से ज्यादा 23% बढ़कर 5788 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही की रेवेन्यू 9505 करोड़ रुपए से 21% बढ़कर 11454 करोड़ रुपए पर रही है। इस तिमाही के दौरान 1000वां जूडियो स्टोर खोला गया है। Q2 में वेस्टसाइड के 10 और जूडियो के 17 स्टोर खोले गए हैं। 30 सितंबर तक कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल 1342 स्टोर थे।


    TRENT पर HSBC

    TRENT पर HSBC ने खरीदारी की राय देते हुए 3,390 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के स्टैंडअलोन रेवेन्यू में 23% का सालाना उछाल देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 19% बढ़ा था। रेवेन्यू ग्रोथ 19% के अनुमान से ज्यादा रही है। 18% रेवेन्यू ग्रोथ को लेकर आम सहमति थी। Q2 में वेस्टसाइड के 10 और जूडियो के 17 स्टोर खोले गए हैं।

    TRENT पर सिटी

    TRENT पर सिटी की बिकवाली की सलाह है। इसने स्टॉक के लिए 2950 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि 18% के अनुमान के मुकाबले रेवेन्यू ग्रोथ 23% से ज्यादा रही है। इस तिमाही में अनुमान से कम स्टोर जुड़े हैं। रेवेन्यू प्रति वर्ग फुट में सुधार जारी है। स्टोर के विस्तार से री-रेटिंग संभव है। कंपनी की रेवेन्यू उसकी उम्मीदों से ज़्यादा रही और प्रति स्क्वायर फ़ीट रेवेन्यू में गिरावट पिछले पांच क्वार्टर में सबसे कम रही है।

    गोल्डमैन सैक्स की राय

    गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2027 में त्योहारों का सीज़न देर से शुरू होने के बावजूद ट्रेंट की दूसरी तिमाही की बिक्री मज़बूत रही। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹2,960 से बढ़ाकर ₹3,010 कर दिया है।

    मैक्वेरी ने कहा है कि दूसरी तिमाही में 'सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ' की रफ़्तार पहली तिमाही के मुकाबले बेहतर होनी चाहिए।

    रिटेल नेटवर्क का विस्तार जारी

    गौरतलब है कि कंपनी तेजी से अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है। उसने वित्त वर्ष 2026 में अपने वेस्टसाइड और ज़ूडियो फ़ॉर्मेट में 250 स्टोर जोड़े हैं और 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में 27 और आउटलेट खोले हैं। यह विस्तार ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय रिटेलर्स को शहरी इलाकों में उतार-चढ़ाव भरी मांग और बढ़ते कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि कुछ सेगमेंट में गैर-जरूरी चीजो पर खर्च अभी भी मजबूत बना हुआ है।

     

    SRIT इंडिया और शाह इन्वेस्टर्स होम की हुई अच्छी लिस्टिंग, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।