Trent Shares: टाटा ग्रुप के इस शेयर में 5% की तेजी, मार्च तिमाही में 20% बढ़ा रेवेन्यू ग्रोथ

Trent Shares: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के शेयरों में आज 6 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 5.5 फीसदी से अधिक उछलकर 3,759 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी होने के बाद आई

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
Trent Shares: ट्रेंट का कुल स्टोर नेटवर्क मार्च तिमाही के अंत में 1,286 आउटलेट्स तक पहुंच गया

Trent Shares: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के शेयरों में आज 6 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 5.5 फीसदी से अधिक उछलकर 3,759 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी होने के बाद आई।

ट्रेंट ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में बताया कि, वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 20% बढ़कर 4,937 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4,106 करोड़ रुपये था। कंपनी के मर्चेंडाइज सेल्स (अन्य ऑपरेटिंग आय को छोड़कर) में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह मार्च तिमाही में 21% और पूरे साल में 19% की दर से बढ़ा।

पूरे साल में भी दमदार ग्रोथ

पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का कुल रेवेन्यू 18% बढ़कर 19,701 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 में 16,668 करोड़ रुपये था। यह मजबूत ग्रोथ ट्रेंट के बिजनेस मॉडल और इसके ब्रांड्स की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाती है, खासकर फैशन और लाइफस्टाइल सेगमेंट में।


स्टोर नेटवर्क में तेजी से विस्तार

ट्रेंट का कुल स्टोर नेटवर्क मार्च तिमाही के अंत में 1,286 आउटलेट्स तक पहुंच गया। इसमें से 300 वेस्टसाइड स्टोर, 963 जूडियो स्टोर (जिनमें 6 UAE में हैं) और दूसरे लाइफस्टाइल फॉर्मेट्स के 23 स्टोर शामिल हैं।

कंपनी ने अपने विस्तार पर खास जोर दिया है। मार्च तिमाही के दौरान वेस्टसाइड ने 22 नए स्टोर जोड़े, जबकि पूरे साल में इसके 52 नए स्टोर खोले गए। वहीं जूडियो (Zudio) के चौथी तिमाही में 109 और पूरे साल में 198 नए स्टोर खोले गए।

शेयर का हालिया प्रदर्शन

सुबह 10 बजे के करीब, ट्रेंट के शेयर एनएसई पर 5.64 फीसदी की तेजी के साथ 3,751 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 12 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं पिछले एक साल में इसका भाव 20 फीसदी टूटा है।

यह भी पढ़ें- HDFC Bank Shares: विदेशी निवेशकों ने मार्च तिमाही में बेची ₹35,000 करोड़ की हिस्सेदारी, शेयर 26% टूटा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।