कल का सबसे बड़ा हीरो सेक्टर फार्मा आज बाजार में सबसे ज्यादा गिरा हुआ है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फार्मा सेक्टर पर बड़ा टैरिफ बम फोड़ा है। आज ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिका जल्द फार्मा पर टैरिफ का एलान करेगा। ट्रंप ने फार्मा सेक्टर को कड़वी घुट्टी पिलाते हुए कहा है कि वे जल्द ही फार्मा पर टैरिफ का एलान करेंगे। फार्मा पर ऐसा टैरिफ होगा जो पहले कभी नहीं था। उन्होंने यह भी कहा है कि फार्मा पर टैरिफ एक अलग कैटेगरी में होगा।
