Get App

Trump Tariffs 90-Day Relief: 11 अप्रैल को IT, मेटल समेत इन सेक्टर्स के शेयरों में दिख सकती है अच्छी तेजी

Trump Tariffs 90-Day Relief: 2 अप्रैल को अमेरिका की ओर से रेसिप्रोकेल टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों समेत ग्लोबल शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई थी। इसका असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी हुआ था। 7 अप्रैल को भारतीय बाजार बेहद ज्यादा टूटे थे। सेंसेक्स 2,000 अंक से अधिक गिरा था, जबकि निफ्टी 4 प्रतिशत से अधिक नीचे आया था

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 3:15 PM
Trump Tariffs 90-Day Relief: 11 अप्रैल को IT, मेटल समेत इन सेक्टर्स के शेयरों में दिख सकती है अच्छी तेजी
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से तुरंत प्रभाव से अन्य देशों को टैरिफ पर दी गई 90 दिन की राहत से बुधवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार रैली आई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ में 90 दिन की राहत दी। उन्होंने कहा है कि इन 90 दिनों के दौरान उन देशों पर केवल 10 प्रतिशत का टैरिफ लगेगा। वहीं चीन की ओर से अमेरिकी सामानों पर 10 अप्रैल से 84 प्रतिशत टैरिफ की नई घोषणा के बाद ट्रंप ने तुरंत प्रभाव से चीन पर अमेरिकी टैरिफ को 104 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया।

ट्रंप की ओर से तुरंत प्रभाव से अन्य देशों को दी गई 90 दिन की राहत से बुधवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार रैली आई। इसका असर अब शुक्रवार, 11 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजारों में भी दिखने की उम्मीद है। 10 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद हैं।

2 अप्रैल को अमेरिका की ओर से रेसिप्रोकेल टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों समेत ग्लोबल शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई थी। इसका असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी हुआ था। 7 अप्रैल को भारतीय बाजार बेहद ज्यादा टूटे थे। सेंसेक्स 2,000 अंक से अधिक गिरा था, जबकि निफ्टी 4 प्रतिशत से अधिक नीचे आया था। अब टैरिफ पर ट्रंप की 90 दिनों की राहत के बाद 11 अप्रैल को बाजार खुलने पर कुछ सेक्टर्स में अच्छी तेजी आने की उम्मीद है।

IT

सब समाचार

+ और भी पढ़ें