Get App

Trump tariff war : टैरिफ वॉर से अगले 30-40 सालों के लिए बदल रही है दुनिया, होंगी नई संधियां, बनेंगे नए साम्राज्य

New World Order : इस बातचीत में अजय शर्मा ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका से दुश्मनी खतरनाक है लेकिन उससे दोस्ती भी घातक है। अमेरिका इस समय अपने दोस्तों से ही बदमाशी कर रहा है। अपने दुश्मनों से तो पंगा ले नहीं रहा है। इस समय मैक्सिको, कनाडा और यूरोप सब अमेरिका से परेशान हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 6:44 PM
Trump tariff war : टैरिफ वॉर से अगले 30-40 सालों के लिए बदल रही है दुनिया, होंगी नई संधियां, बनेंगे नए साम्राज्य
Trade war : अजय शर्मा ने कहा अमेरिका अब स्थितियों को बदल नहीं सकता है। टैरिफ वॉर से अगले 30-40 सालों के लिए दुनिया बदल गई है। पूरा वर्ल्ड ऑर्डर बदलने जा रहा है

New World Order : ट्रंप का टैरिफ वॉर दरअसल अमेरिका और चीन के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के साथ खास बातचीत में दिग्गज फंड मैनेजर और एडेलवाइस के प्रेसिडेंट अजय शर्मा ने कहा कि टैरिफ वॉर से अगले 30-40 सालों के लिए दुनिया बदल गई है। भारत को इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए अपने आप को नए तरीके से पोजिशन करना होगा। साथ ही बाजार में इस समय पूंजी बचाने पर फोकस होना चाहिए।

दूसरे विश्वयुद्ध के दौर में ग्लोबल मैनेन्युफैक्चरिंग में अमेरिका की हिस्सेदारी 40 फीसदी के आसपास थी जो अब घटकर 10 फीसदी के आसपास आ गई है। WTO के बाद ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग में चीन की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा बढ़ी है। अमेरिका अब केवल गूगल, फेसबुक, एक्स जैसी सर्विस सेक्टर की कंपनियों के लिए जाना जाता है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के तबाह होने से अमेरिका में बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है। अमेरिका विश्व की पहली महाशक्ति है और वही बना भी रहना चाहता है। लेकिन चीन बहुत तेजी से आगे बढ़ते हुए अमेरिका के बहुत करीब पहुंच गया है। जब तक अमेरिका और चीन का अंतर बहुत ज्यादा था तब तक उसे दिक्कत नहीं थी। लेकिन अब चीन अमेरिका के बराबर आता दिख रहा है। यही अमेरिका की सबसे बड़ी परेशानी।

इस बातचीत में अजय शर्मा ने पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका से दुश्मनी खतरनाक है लेकिन उससे दोस्ती भी घातक है। अमेरिका इस समय अपने दोस्तों से ही बदमाशी कर रहा है। अपने दुश्मनों से तो पंगा ले नहीं रहा है। इस समय मैक्सिको, कनाडा और यूरोप सब अमेरिका से परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि जैसे सूरज के बहुत पास जाने पर आप जल जाएंगे उससे थोड़ा दूर ही रहना बेहतर होता है। इसी तरह अमेरिका से दूर ही रहने में भलाई है।

दुनिया में चीन, अमेरिका, जर्मनी जब तक मिल कर काम कर रहे थे सब ठीक चल रहा था। लेकिन चीन का तेज विकास अमेरिका को अब रास नहीं आ रहा है। लेकिन अमेरिका को ध्यान में रखना चाहिए कि चीन को अब पीछे नहीं खींचा जा सकता है। चीन और अमेरिका को मिल कर ही काम करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें