TVS Motor April Sales: टीवीएस ग्रुप की टीवीएस मोटर ने अप्रैल महीने में कितनी गाड़ियां बेचीं, इसका आंकड़ा सामने आ चुका है। अप्रैल महीने में कंपनी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 7% की रफ्तार से बढ़ी। यह ग्रोथ ऐसे समय में आई, जब दुनिया भर में सप्लाई चेन से जुड़ी दिक्कतें उफान पर थी। ऐसे कठिन समय में सेल्स ग्रोथ के चलते अब सोमवार 4 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले यानी गुरुवार 30 अप्रैल को बीएसई पर यह कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में 1.69% की गिरावट के साथ ₹3492.00 (TVS Motor Share Price) पर बंद हुआ था।
