Get App

दो एक्सपर्ट ने सिर्फ 1 दिन में कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

HDFC Bank पर जेएम फाइनेंशियल की सोनी पटनायक ने 1630 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1680 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Prism Johnson पर प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी ने 173 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 184 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 2:06 PM
दो एक्सपर्ट ने सिर्फ 1 दिन में कमाया 3% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव
Suntech Realty पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 589 रुपये के लेवल पर 645 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते जेएम फाइनेंशियल की सोनी पटनायक, प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी और मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर सोनी पटनायक के सुझाये स्टॉक्स ने 2.06% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 4.76%% का निगेटिव रिटर्न दिया।

पहले कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 3.51% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

जेएम फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला शेयरः BUY HDFC Bank

सब समाचार

+ और भी पढ़ें