सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में तीसरे दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के लिए wavesstrategy.com के आशीष कयाल, Angel One के समित चव्हाण और Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला हो रहा है। तीसरे दिन की ASHISH KYAL की टॉप कॉल Greaves Cotton रही जिसने 3% का रिटर्न दिया। जबकि तीसरे दिन की SAMEET CHAVAN की टॉप कॉल CG Power रही जिसने 2.7% का रिटर्न दिया। वहीं तीसरे दिन की RATNESH GOYAL की टॉप कॉल Max Financial रही जिसने 1% का रिटर्न दिया। जानते हैं इन एक्सपर्ट्स ने आज किन स्टॉक्स पर खरीदारी या बिकवाली की रेटिंग दी है।
