Get App

दो एक्सपर्ट्स ने सिर्फ 3 दिन में कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीन दिग्गजों ने 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

Gujarat Gas पर जेएम फाइनेंशियल की सोनी पटनायक ने 595 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 580 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। RVNL पर प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी ने 412 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 465 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 2:32 PM
दो एक्सपर्ट्स ने सिर्फ 3 दिन में कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीन दिग्गजों ने 5 स्टॉक्स पर खेला दांव
RITES पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 727 रुपये के लेवल पर 775 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते जेएम फाइनेंशियल की सोनी पटनायक, प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी और मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर सोनी पटनायक के सुझाये स्टॉक्स ने 4.24% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 10.93% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 6.45% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

जेएम फाइनेंशियल की सोनी पटनायक का कमाईवाला शेयरः BUY Gujarat Gas

सोनी पटनायक ने इस स्टॉक में 595 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 580 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 615 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें