Get App

सिर्फ 4 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 6% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

Lupin पर यस सिक्योरिटीज के लक्ष्मीकांत शुक्ला ने 1843 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1920 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Titan पर फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल ने 3467 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 3760 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 12:03 PM
सिर्फ 4 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 6% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 4 स्टॉक्स पर खेला दांव
Himadri Chemicals पर मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री ने 422 रुपये के लेवल पर 445 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते यस सिक्योरिटीज के लक्ष्मीकांत शुक्ला, फिनबर्ग मैनेजमेंट की मधु बंसल और मंत्री फिनमार्ट के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर लक्ष्मीकांत शुक्ला के सुझाये स्टॉक्स ने 6.2% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 4.2% का निगेटिव रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने 8% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

यस सिक्योरिटीज के लक्ष्मीकांत शुक्ला का कमाईवाला शेयरः BUY Lupin

लक्ष्मीकांत शुक्ला ने इस स्टॉक में 1843 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1920 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1795 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें