Get App

सिर्फ 3 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

ICICI Bank पर IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल ने 1248 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1280 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Oracle Financial पर SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा ने 10884 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 11800 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 19, 2024 पर 1:14 PM
सिर्फ 3 दिन में दो एक्सपर्ट ने कमाया 7% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए सभी दिग्गजों ने 6 स्टॉक्स पर खेला दांव
Avanti Feeds पर EQUINOX Research के पंकज रांदड़ ने 619 रुपये के लेवल पर 660 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल, SAMCO सिक्योरिटीज के ओम मेहरा और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 7.5% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 4% का निगेटिव रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर पंकड रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 7.26% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

IDBI कैपिटल के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला शेयरः BUY ICICI Bank

ब्रिजेश ऐल ने इस स्टॉक में 1248 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1280 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1228 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें