इंश्योरेंस सेक्टर की 2 बड़ी एक्सक्लूसिव खबरें आई हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर CNBC TV18 के यश जैन ने बताया कि पहली खबर ये है कि ICICI प्रू लाइफ को बड़ी राहत मिल सकती है। IRDAI से प्रूडेंशियल को प्रोमोटर के रूप में डी-क्लासिफाई करने की इजाजत से मिल सकती है। दूसरी खबर ये है कि IRDAI अनिवार्य ओपन आर्किटेक्चर के पक्ष में नहीं है जो कि SBI लाइफ के लिए राहत की बात है।
IRDAI से प्रूडेंशियल को राहत?
सूत्रों के मुताबिक ICICI प्रूडेंशियल को IRDAI से बड़ी राहत संभव है। प्रूडेंशियल को प्रोमोटर के रूप में डी-क्लासीफाई करने की इजाजत मिल सकती है। ICICI प्रूडेंशियल लाइफ में पूरा हिस्सा बनाए रखने की इजाजत भी संभव है। IRDAI प्रूडेंशियल की अर्जी पर सिर्फ प्रोसीजरल ऑब्जर्वेशन दे सकता है। डीक्लासिफिकेशन पर IRDAI से सितंबर अंत या अक्टूबर तक मंजूरी संभव है।
बता दें कि प्रूडेंशियल के लिए भारती लाइफ में हिस्सा खरीद पर IRDAI की मंजूरी जरूरी है। 75% हिस्सा खरीद के प्रूडेंशियल के फैसले पर IRDAI की मंजूरी जरूरी है। प्रूडेंशियल के ICICI प्रू लाइफ में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने और अधिग्रहण के लिए फंड का इंतजाम खुद करने की उम्मीद है। FY26 तक, प्रूडेंशियल के पास 7.7 अरब डॉलर कैश और कैश इक्विवेलेंट के तौर पर मौजूद थे। CNBC-TV18 ने प्रूडेंशियल और IRDAI को पत्र लिखा है। दोनों की ओर से जवाब का इंतजार है।
SBI लाइफ के लिए भी बड़ी राहत की खबर है। CNBC-TV18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ओपन आर्किटेक्चर को अनिवार्य नहीं कर सकती है। IRDAI भी अनिवार्य ओपन आर्किटेक्चर के पक्ष में नहीं है। IRDAI का कहना है कि ओपन आर्किटेक्चर से मिस-सेलिंग का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा विकल्प ग्राहकों को भ्रमित कर सकते हैं। क्लोज्ड मॉडल ज्यादा प्रभावी और जवाबदेह हैं। बता दें कि बैंकएश्योरेंस, बैंकों के जरिए बीमा पॉलिसी बेचने की व्यवस्था है। वहीं, ओपन आर्किटेक्चर इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एक तरह का डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल है।
इस खबर के बीच SBI Life का शेयर हरे निशान में आ गया है। हालांकि,हाल के दिनों इसमें गिरावट देखने को मिली थी। एनएसी पर आज यह शेयर 7.30 रुपए यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 1829.40 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1,839.80 रुपए और दिन का लो 1,811.30 रुपए है।
वहीं, ICICI प्रू लाइफ (ICICI Prudential Life) का शेयर 11.70 रुपए यानी 2.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 497.15 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 508.60 रुपए और दिन का लो 495.15 रुपए है।