IOC, BPCL और HPCL के शेयरों में आ सकती है गिरावट? UBS ने घटाई रेटिंग, बताया मुनाफे पर बड़ा खतरा

OMC Stocks: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को लेकर सावधानी भरा रुख अपनाया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बढ़ते भूराजनीतिक तनाव और कमाई को लेकर अनिश्चितता के कारण इन कंपनियों के शेयरों पर दबाव रह सकता है। यूबीएस ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की रेटिंग को घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 3:17 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to Sell: UBS ने HPCL के शेयर को ‘Sell’ की रेटिंग दी है

OMC Stocks: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को लेकर सावधानी भरा रुख अपनाया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बढ़ते भूराजनीतिक तनाव और कमाई को लेकर अनिश्चितता के कारण इन कंपनियों के शेयरों पर दबाव रह सकता है।

यूबीएस ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की रेटिंग को घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दिया है। साथ ही इसके टारगेट प्राइस को 190 रुपये से घटाकर 175 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इसी तरह BPCL की रेटिंग भी ‘न्यूट्रल’ कर दी गई है और इसका टारगेट प्राइस 425 रुपये से घटाकर 365 रुपये तय किया गया है।

वहीं HPCL को लेकर ब्रोकरेज का रुख और अधिक नेगेटिव है। UBS ने इस शेयर को ‘Sell’ की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 540 रुपये से घटाकर 340 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।


तेल की कीमतों से बढ़ सकता है जोखिम

UBS के अनुसार ग्लोबल भू-राजनीतिक तनावों के कारण क्रूड की कीमतों में तेजी का जोखिम बना हुआ है। इससे OMC कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है। ब्रोकरेज ने 2022 की तरह क्रूड मार्केट में अस्थिरता लौटने की आशंका जताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कच्चे तेल की कीमतों में 5 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी होती है और कंपनियां यह लागत पूरी तरह ग्राहकों तक नहीं पहुंचा पातीं, तो इससे पूरे सेक्टर के मुनाफे का लगभग आधा हिस्सा खत्म हो सकता है।

मार्केटिंग मार्जिन पर दबाव

ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के अर्निंग अनुमानों में भी बदलाव किया है। UBS ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए मार्केटिंग मार्जिन के अनुमान को 43 से 45 प्रतिशत और 22 से 26 प्रतिशत तक घटा दिया है।

हालांकि रिफाइनिंग से जुड़े मार्जिन को लेकर कुछ पॉजिटिव अनुमान भी लगाए गए हैं। UBS ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन के अनुमान को क्रमशः 30 से 48 प्रतिशत और 21 से 39 प्रतिशत तक बढ़ाया है।

निवेशकों के लिए संकेत

ब्रोकरेज का मानना है कि तेल की कीमतों में बढ़ती अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की अर्निंग्स का अनुमान लगाना फिलहाल मुश्किल हो गया है।

अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पूरी तरह बढ़ोतरी नहीं की जाती, तो इससे OMC कंपनियों के मार्जिन और मुनाफे पर दबाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को इन शेयरों में निवेश करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks: 38% तक उछल सकते हैं ये 4 डिफेंस शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दी 'Buy' रेटिंग, जानें टारगेट

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।