Uflex 15% टूट कर 2 साल को निचले स्तर पर पहुंचा, कंपनी के परिसरों पर आयकर विभाग के छापों ने स्टॉक को दिया झटका

Uflex share price:स्टॉक एक्सचेंजों ने 21 फरवरी को आईटी रेड की खबर पर यूफ्लेक्स से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन कंपनी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी की प्रदर्शन पहले से ही कमजोर चल रहा है। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कुल आय में 0.6 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली थी। इस अवधि में कंपनी को 85.41 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेनदेन का पता चला है। जिसके चलते कंपनी को नोएडा (उत्तर प्रदेश) और दिल्ली में शाहदरा में कंपनी से जुड़े दो परिसरों को सील कर दिया गया है।

Uflex share price:सोमवार यानी आज के कारोबार में यूफ्लेक्स (Uflex)के शेयरों में लगातार 7वों दिन गिरावट देखने को मिली है। कंपनी को 70 से ज्यादा लोकेशनों पर आईटी विभाग को रेड के बाद आज भी ये शेयर करीब 15 फीसदी टूटकर करीब 2 साल के निचले स्तरों पर पहुंच गया। आज ये शेयर इंट्राडे में 14.82 फीसदी टूटकर 365 रुपए का स्तर छूता दिखा। ये वो लेवल है जो पिछली बार 23 अप्रैल 2021 को देखने को मिला था। पिछले 11 कारोबारी सत्रों में से 10 कारोबारी सत्रों में ये शेयर टूटा है। इस अवधि में ये शेयर 30 फीसदी टूटा है। वहीं, इस साल अब तक इस शेयर में 34 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

एनसीआर सहित 66 स्थानों पर तलाशी अभियान अभी भी जारी

PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेनदेन का पता चला है। जिसके चलते कंपनी को नोएडा (उत्तर प्रदेश) और दिल्ली में शाहदरा में कंपनी से जुड़े दो परिसरों को सील कर दिया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा के बाहर 15 स्थानों पर छापे मारे गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 10 और स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। समाचार एजेंसी PTI ने बताया है कि एनसीआर सहित 66 स्थानों पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है।


Trade Spotlight:पीबी फिनटेक, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक और रेडिको खेतान में अब क्या करें

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों  को अभी तक नहीं दिया स्पष्टीकरण 

स्टॉक एक्सचेंजों ने 21 फरवरी को इस खबर पर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन कंपनी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी की प्रदर्शन पहले से ही कमजोर चल रहा है। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कुल आय में 0.6 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली थी। इस अवधि में कंपनी को 85.41 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। कंपनी का कहना है कि इजिप्ट (मिश्र) में मुद्रा के अवमूल्यन के चलते उसको 84 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। तीसरी तिमाही में, मुद्रा के अवमूल्यन/उतार-चढ़ाव के कारण कंपनी का अनुमानित विदेशी मुद्रा घाटा 236 करोड़ रुपये रहा जो एक अभूतपूर्व आंकड़ा है। हालांकि, मार्च 2022 तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री में 34.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। इस अवधि में कंपनी के उत्पादन में 31 फीसदी की बढ़त हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।