Get App

Uflex 15% टूट कर 2 साल को निचले स्तर पर पहुंचा, कंपनी के परिसरों पर आयकर विभाग के छापों ने स्टॉक को दिया झटका

Uflex share price:स्टॉक एक्सचेंजों ने 21 फरवरी को आईटी रेड की खबर पर यूफ्लेक्स से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन कंपनी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी की प्रदर्शन पहले से ही कमजोर चल रहा है। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कुल आय में 0.6 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली थी। इस अवधि में कंपनी को 85.41 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 2:58 PM
Uflex 15% टूट कर 2 साल को निचले स्तर पर पहुंचा, कंपनी के परिसरों पर आयकर विभाग के छापों ने स्टॉक को दिया झटका
PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेनदेन का पता चला है। जिसके चलते कंपनी को नोएडा (उत्तर प्रदेश) और दिल्ली में शाहदरा में कंपनी से जुड़े दो परिसरों को सील कर दिया गया है।

Uflex share price:सोमवार यानी आज के कारोबार में यूफ्लेक्स (Uflex)के शेयरों में लगातार 7वों दिन गिरावट देखने को मिली है। कंपनी को 70 से ज्यादा लोकेशनों पर आईटी विभाग को रेड के बाद आज भी ये शेयर करीब 15 फीसदी टूटकर करीब 2 साल के निचले स्तरों पर पहुंच गया। आज ये शेयर इंट्राडे में 14.82 फीसदी टूटकर 365 रुपए का स्तर छूता दिखा। ये वो लेवल है जो पिछली बार 23 अप्रैल 2021 को देखने को मिला था। पिछले 11 कारोबारी सत्रों में से 10 कारोबारी सत्रों में ये शेयर टूटा है। इस अवधि में ये शेयर 30 फीसदी टूटा है। वहीं, इस साल अब तक इस शेयर में 34 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

एनसीआर सहित 66 स्थानों पर तलाशी अभियान अभी भी जारी

PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी वाले लेनदेन का पता चला है। जिसके चलते कंपनी को नोएडा (उत्तर प्रदेश) और दिल्ली में शाहदरा में कंपनी से जुड़े दो परिसरों को सील कर दिया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा के बाहर 15 स्थानों पर छापे मारे गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 10 और स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। समाचार एजेंसी PTI ने बताया है कि एनसीआर सहित 66 स्थानों पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें