Ujjivan SFB Share: दो दिन में 10% टूटा स्टॉक, पर ब्रोकरेज बुलिश; ₹90 का टारगेट दिया

Ujjivan SFB Share: दो दिन में शेयर 10% तक टूट गया। CEO के अर्ली रिटायरमेंट के बाद दबाव बढ़ा। लेकिन अब ICICI Securities ने ₹90 का टारगेट दिया है। आखिर ब्रोकरेज को मौजूदा भाव से 40% तेजी की उम्मीद क्यों है?

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 3:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने Ujjivan Small Finance Bank पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है।

Ujjivan SFB Share: फाइनेंस सेक्टर के Ujjivan Small Finance Bank के शेयरों में बुधवार को भी गिरावट जारी रही। पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 10% तक टूट चुका है। हालांकि, इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities स्टॉक पर काफी बुलिश है। उसने 40% की संभावित तेजी का अनुमान भी दिया है।

यह स्टॉक बुधवार के कारोबारी सत्र में 6% से अधिक गिर गया था। हालांकि, आखिर में इसमें रिकवरी हुई और यह 1.85% की गिरावट के साथ 64.15 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार को शेयर में करीब 2% की तेजी आई थी। लेकिन इसके बाद गिरावट शुरू हो गई।

CEO के अर्ली रिटायरमेंट से दबाव


शेयर में गिरावट बैंक के MD और CEO संजीव नौटियाल के अर्ली रिटायरमेंट की खबर के बाद शुरू हुई। बोर्ड ने स्वास्थ्य कारणों से उनका अर्ली रिटायरमेंट का अनुरोध मंजूर कर लिया है।

संजीव नौटियाल इससे पहले SBI में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्हें 1 जुलाई 2024 से तीन साल के लिए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का MD और CEO बनाया गया था।

30 नवंबर तक नोटिस पीरियड

31 अगस्त 2026 को भेजे गए ईमेल में नौटियाल ने स्वास्थ्य कारणों से अर्ली रिटायरमेंट की इच्छा जताई थी। उन्होंने तीन महीने का नोटिस पीरियड दिया था।

बैंक के मुताबिक, वह 1 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक छुट्टी पर रहेंगे। हालांकि, 1 सितंबर से ही वह बैंक के MD, CEO और दूसरी अहम जिम्मेदारियों से हट जाएंगे।

Carol Furtado बनीं कार्यवाहक MD और CEO

बैंक के बोर्ड ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Carol Furtado को कार्यवाहक MD और CEO बनाने की मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2026 से लागू होगी। इसके लिए RBI की मंजूरी जरूरी होगी।

Carol Furtado बैंक की लीडरशिप टीम की अहम सदस्य रही हैं। बोर्ड अब संजीव नौटियाल के स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश शुरू करेगा। इसके बाद नए नाम की सिफारिश RBI को भेजी जाएगी।

ब्रोकरेज ने बरकरार रखी Buy रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने Ujjivan Small Finance Bank पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹90 का टारगेट प्राइस रखा है। मौजूदा ₹64.15 के भाव से देखें तो इसमें करीब 40% की तेजी की संभावना है।

लंबी अवधि में बेहतर दिख रहा आउटलुक

ICICI Securities का कहना है कि नेतृत्व में अचानक बदलाव के बावजूद बैंक ने FY27 के लिए अपने मुख्य बिजनेस पैरामीटर्स का गाइडेंस बरकरार रखा है। ब्रोकरेज के मुताबिक, मजबूत सेकंड-लाइन मैनेजमेंट और लंबी अवधि की रणनीति बैंक के लिए अहम सहारा बनी हुई है। हालांकि, लीडरशिप ट्रांजिशन और उम्मीद से धीमी AUM ग्रोथ को प्रमुख जोखिम बताया गया है।

Zerodha संभालेगी IPO का काम! SEBI ने मर्चेंट बैंकर बनने का रास्ता किया साफ

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।