Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 270 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 987 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी में टाटा कंज्यूमर, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और एमएंडम के शेयर गिराट पर कारोबार करते दिखे। जबकि एफएंडओ में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब एविएशन, आदित्य बिड़ला कैपिटल, मैक्स हेल्थकेयर ट्यूब इनवेस्टमेंट्स और एनटीपीसी के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
