UltraTech Cement shares: अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों का भाव बुधवार 13 दिसंबर को पहली बार 10,000 रुपये के स्तर के पार चला गया। हालांकि कारोबार के अंत में यह गिरावट के साथ 9,748 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का अब नया सर्वकालिक उच्च स्तर 10,042 रुपये है। टेक्निकल एनालिस्ट का कहना है कि अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर अब ओवरबॉट यानी जरूरत से ज्यादा खरीदने वाले जोन में पहुंच गया है। ऐसे में इसके लिए 9,500 रुपये का स्तर काफी अहम होने वाला है।
टिप्स2ट्रेड के एआर रामचंद्रन ने कहा, "अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर डेली चार्ट पर ओवरबॉट और बेयरिश दिख रहा है। साथ हमें 9,850-10,050 का दायरा इसके लिए मजबूत रेजिस्टेंस जोन का काम कर रहा है। निवेशकों को मौजूदा स्तर पर मुनाफावसूली करनी चाहिए क्योंकि अगर यह डेली स्तर पर 9,635 के सपोर्ट लेवल से नीचे बंद हुआ, तो फिर यह निकट भविष्य में 8,745 रुपये तक जा सकता है।"
स्टॉकबॉक्स के डेरिवेटिव और टेक्निकल एनालिस्ट, अवधूत बागकर भी इससे सहमत हैं। उन्होंने कहा, "डेली चार्ट पर स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) के ओवरबॉट क्षेत्र में प्रवेश कर गया। जब तक कि 9,500 का सपोर्ट लेवल बचा हुआ है, तब तक यह स्टॉक 11,000 के स्तर तक पहुंचने का माद्दा रखता है।"
हालांकि निकट अवधि में कुछ कंसॉलिडेशन दिख सकता है। फिर भी ब्रोकरेज फर्मों इस शेयर पर बुलिश दिख रहे हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक, अल्ट्राटेक सीमेंट वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2026 के दौरान रेवेन्यू में 12 प्रतिशत, EBITDA में 21 प्रतिशत और एडजस्टेड शुद्ध मुनाफे के आधार पर 30 प्रतिशत की CAGR दर हासिल करने के लिए तैयार है। ब्रोकरेज ने शेयर पर 10,850 रुपये के लक्ष्य के साथ Buy रेटिंग दी है।
अल्ट्राटेक ने हाल ही में केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार के अधिग्रहण का ऐलान किया था। एनालिस्ट इस सौद पर भी सकारात्मक दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से अल्ट्राटेक की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और तेजी से बढ़ते पश्चिम भारत और साउथ इंडिया के बाजारों में उसकी उपस्थिति बढ़ेगी।
घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने एक रिपोर्ट में कहा, "कंपनी ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक दोनों तरीके से अपनी क्षमता विस्तार की योजनाओं को पूरा करने की राह पर है।" उसने शेयर पर Buy की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 10,500 रुपये तय किया है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।