Ultratech Cement Share Price: कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर आज एक फीसदी से अधिक टूट गए हैं। हालांकि सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजे पर ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप की इस सीमेंट कंपनी के प्राइस हाइक और लागत घटाने के फैसले से इसकी कमाई बढ़ेगी। शेयरों की बात करें तो आज कमजोर मार्केट में बीएसई पर इंट्रा-डे में यह 1.25 फीसदी टूटकर यह 8408.65 रुपये पर आ गया था। दिन के आखिरी में यह 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 8458.30 रुपये पर बंद हुआ है।
