UltraTech Cement Share Price: देश की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों बुधवार को 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। हालांकि, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा उम्मीद से कम रहा, जिसके चलते इस स्टॉक के भविष्य को लेकर ब्रोकरेज फर्मों की राय बंटी हुई है। कंपनी के वॉल्यूम में तो अच्छी ग्रोथ दिखी, लेकिन कच्चे माल की ऊंची लागत के कारण मुनाफे पर दबाव बना रहा।
