Get App

Budget Stocks: बजट के दिन आज फोकस में रह सकते हैं ये 11 शेयर, एक्सपर्ट्स से जानें टारगेट प्राइस

Budget Day Stocks: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करने वाली हैं। बतौर वित्त मंत्री यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। बजट से पहले शेयर बाजार में हलचल तेज है। अधिकतर एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार एक बार फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस पर कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) बढ़ाने पर जोर दे सकती है

Vikrant singhअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 9:24 AM
Budget Stocks: बजट के दिन आज फोकस में रह सकते हैं ये 11 शेयर, एक्सपर्ट्स से जानें टारगेट प्राइस
Budget Day Stocks: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका ने NMDC, BEL, L&T और SBI लाइफ पर भरोसा जताया है

Budget Day Stocks: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करने वाली हैं। बतौर वित्त मंत्री यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। बजट से पहले शेयर बाजार में हलचल तेज है। अधिकतर एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार एक बार फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस पर कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) बढ़ाने पर जोर दे सकती है। अनुमान है कि सरकार राजकोषीय घाटे को GDP के 4.4% के आसपास बनाए रखने या FY27 में इसे 4.3–4.2% तक लाने का लक्ष्य रख सकती है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सरकार की प्राथमिकता कंजम्प्शन को बढ़ाना देने, औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत को गति देने पर रहेगी। वहीं पर्सनल टैक्स के मोर्चे पर भी किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है। बजट को देखते हुए ब्रोकरेज फर्मों और मार्केट एनालिस्ट्स ने कुछ चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है, जो बजट के दिन फोकस में बने रहे सकते हैं। आइए इन शेयरों के बारे में जानते हैं

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका की पसंद

1. NMDC | टारगेट: ₹98

सब समाचार

+ और भी पढ़ें