नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपनी ईयर एंड रिपोर्ट रिलीज की है। इसके मुताबिक, 30 दिसंबर 2025 तक NSE पर कुल रजिस्टर्ड यूनीक इनवेस्टर्स की संख्या 12.5 करोड़ थी। वहीं कुल यूनीक अकाउंट 24.5 करोड़ थे। 30 दिसंबर, 2025 तक प्लेटफॉर्म पर नए निवेशकों के रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1.6 करोड़ था। राज्यवार देखें तो पश्चिमी और उत्तरी राज्यों का भारत के निवेशक बेस पर ज्यादा दबदबा नजर आया।
